Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
मातंगी दिव्यधाम के पीठाधीश्वर प्रेमासाई को मिली जान से मारने की धमकी: सांसद बृजमोहन बोले- पुलिस करेगी कार्रवाई
{"_id":"69f4d286bd1bd1fcba01a679","slug":"video-mataga-thavayathhama-ka-pathathhashavara-paramasaii-ka-mal-jana-sa-marana-ka-thhamaka-sasatha-bjamahana-bl-palsa-karaga-kararavaii-2026-05-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"मातंगी दिव्यधाम के पीठाधीश्वर प्रेमासाई को मिली जान से मारने की धमकी: सांसद बृजमोहन बोले- पुलिस करेगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मातंगी दिव्यधाम के पीठाधीश्वर प्रेमासाई को मिली जान से मारने की धमकी: सांसद बृजमोहन बोले- पुलिस करेगी कार्रवाई
मातंगी दिव्यधाम अभनपुर रायपुर के पीठाधीश्वर प्रेमा साई महाराज को जम्मू कश्मीर से किसी अराजक तत्व ने जान से मारने की धमकी दी है। इस मामले में छत्तीसगढ़ बीजेपी के वरिष्ठ नेता और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि इस केस में पुलिस जांच करेगी और जो भी जरूरी कार्रवाई होगा, उसे वह निश्चित रूप से करेगी। अपने जन्मदिन के अवसर से सांसद अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल की ओर से आयोजित भव्य 'हितग्राही सम्मान समारोह' में लगभग 500 महिला एवं पुरुष श्रमिकों को साइकिल खरीदी के लिए 17 लाख रुपये से अधिक की राशि सीधे उनके खातों में हस्तांतरित की। समारोह में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए श्रमिकों को लाभान्वित किया गया, रायपुर जिले के 372 लाभार्थी जिसें 291 पुरुष और 81 महिलाएं शामिल हैं इसके अलावा रायगढ़ से 20 पुरुष 3 महिला, दुर्ग से 25 पुरुष, बलौदा बाजार से 12 पुरुष, कोरबा से 9 पुरुष, धमतरी और राजनांदगांव से 6 पुरुष तथा जांजगीर चांपा से 1 पुरुष लाभार्थी शामिल है।
सांसद अग्रवाल ने 500 हितग्राहियों को प्रतीकात्मक रूप से चेक प्रदान किया। प्रत्येक श्रमिक के खाते में करीब 3,697 रुपये की राशि डीबीटी (DBT) के माध्यम से ट्रांसफर की गई। इस अवसर पर कहा कि साइकिल मिलने से मजदूरों की श्रम शक्ति का विकास होगा और उनके जीवन स्तर में सुधार आएगा। छत्तीसगढ़ में श्रमिक कल्याण की जो स्वर्णिम तस्वीर दिखती है, उसकी नींव बृजमोहन अग्रवाल ने ही अपने कार्यकाल के दौरान रखी थी। वर्ष 2003 से 2008 के बीच श्रम मंत्री रहते हुए उन्होंने जो जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की थीं, उनका लाभ आज भी प्रदेश के लाखों मजदूरों को मिल रहा है। आज छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के संचालित 14 प्रमुख योजनाएं उन्हीं की दूरगामी सोच का परिणाम हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।