{"_id":"69f47a30bd1bd1fcba01a5ec","slug":"video-jalandhars-daughter-yashika-sharma-crowned-femina-miss-india-north-2026-05-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर की बेटी यशिका शर्मा बनीं फेमिना मिस इंडिया नॉर्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर की बेटी यशिका शर्मा बनीं फेमिना मिस इंडिया नॉर्थ
पंजाब के जालंधर की 19 वर्षीय यशिका शर्मा ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर बड़ा मुकाम हासिल करते हुए फेमिना मिस इंडिया नॉर्थ का खिताब जीत लिया है। इस उपलब्धि से पूरे शहर में खुशी की लहर है और उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। यशिका ने बताया कि उन्होंने मात्र 13 साल की उम्र में मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा था। मिस जालंधर बनने से लेकर इस मुकाम तक पहुंचने के सफर में उन्होंने कई उपलब्धियां हासिल कीं। पढ़ाई के साथ-साथ मॉडलिंग को संतुलित करना उनके लिए चुनौतीपूर्ण रहा, लेकिन जुनून ने उन्हें आगे बढ़ाया।यशिका का कहना है कि यह जीत उनके सफर की शुरुआत है। अब उनका अगला लक्ष्य मिस इंडिया का खिताब जीतना और उसके बाद मिस वर्ल्ड बनकर देश का नाम रोशन करना है। यशिका की मां स्वीटी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है। उन्होंने बताया कि बचपन से ही यशिका का रुझान मॉडलिंग की ओर था और परिवार ने हर कदम पर उसका साथ दिया। यशिका शर्मा की इस उपलब्धि ने जालंधर का नाम रोशन किया है और युवाओं के लिए एक प्रेरणा बनकर उभरी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।