{"_id":"69f39f3028d0a14ae0021d4d","slug":"video-woman-brutalized-for-refusing-marriage-in-agra-2026-04-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: शादी से इनकार पर दरिंदगी, युवती के बाल पकड़कर घसीटते हुए ले गया, चीखों से भी नहीं पसीजा दिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: शादी से इनकार पर दरिंदगी, युवती के बाल पकड़कर घसीटते हुए ले गया, चीखों से भी नहीं पसीजा दिल
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में शादी से इनकार करने पर गैर समुदाय का एक मनचला युवक युवती को घर से जबरन घसीटकर अपहरण कर ले गया। आरोप है कि दुराचार करने के बाद उसे कुबेरपुर क्षेत्र में छोड़ दिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी युवक और उसकी मां को हिरासत में लिया है। पीड़िता का आरोप है कि पहले भी कई बार आरोपी की शिकायत की गई, लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। पीड़िता की मां ने बताया कि गौतम नगर निवासी परवेज काफी समय से उनकी बड़ी बेटी को परेशान कर रहा था। आरोप है कि वह रास्ते में आते-जाते छेड़छाड़ करता था। बेटी पर जबरन शादी का दबाव भी बना रहा था। परिवार द्वारा कई बार विरोध करने के बावजूद युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। इसकी शिकायत पुलिस से की गई तो उन्होंने उल्टा फटकारकर भगा दिया। मंगलवार रात करीब 9 बजे आरोपी परवेज अपने पिता आइया उस्ताद मोहम्मद जाहिर और मां गुड्डी के साथ उनके घर आया। उस समय वह घर से बाहर गई हुई थीं और बेटी घर पर अकेली थी। आरोपी जबरन शादी कराने का दबाव बनाने लगा। परिजन ने शादी से साफ इनकार कर दिया। आरोप है कि रात करीब 10 बजे परवेज दोबारा घर आया और युवती को जबरन बाल पकड़कर घसीटते हुए ले जाने लगा। इस दौरान युवती की छोटी बहन ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी नहीं माना और युवती को घसीटते हुए बाहर तक ले गया। पीड़िता और उसका परिवार बेबस होकर चीखता-चिल्लाता रहा। घटना का वीडियो आसपास के लोगों ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। आरोप है कि पुलिस ने जबरन तहरीर अपने हिसाब से लिखवाई और मामूली धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता पक्ष की तहरीर पर आरोपी परवेज समेत अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी युवक और उसकी मां को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।