{"_id":"69f34feb3d02d0f9fb0d8c4e","slug":"video-fire-workers-strike-extended-till-may-5-2026-04-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर: फायर कर्मचारियों की हड़ताल 5 मई तक बढ़ी, 1 मई से नगरपालिका कर्मी भी बंद करेंगे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर: फायर कर्मचारियों की हड़ताल 5 मई तक बढ़ी, 1 मई से नगरपालिका कर्मी भी बंद करेंगे काम
हरियाणा अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल अब और तेज हो गई है। राज्य कमेटी के फैसले के बाद फायर कर्मचारियों की हड़ताल को 5 मई तक बढ़ा दिया गया है, जबकि भूख हड़ताल भी लगातार जारी है। वहीं, कर्मचारियों के समर्थन में 1 मई से नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने भी काम बंद हड़ताल का ऐलान कर दिया है।
यमुनानगर के इंडस्ट्री एरिया स्थित मुख्य दमकल केंद्र पर जिले के सभी मुख्य व उप-दमकल केंद्रों के कर्मचारी पिछले 23 दिनों से हड़ताल पर बैठे हैं। गुरुवार को हड़ताल के 23वें दिन और भूख हड़ताल के चौथे दिन कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान विजेंद्र कुमार ने की, जबकि संचालन जिला सचिव रिंकू कुमार ने किया।
कर्मचारी फरीदाबाद अग्निकांड में शहीद हुए दमकल कर्मियों रणवीर सिंह और भवीचंद शर्मा को शहीद का दर्जा देने, उनके आश्रितों को 1-1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता व सरकारी नौकरी देने, 5000 रुपये मासिक जोखिम भत्ता लागू करने और पे-रोल व कौशल निगम के कर्मचारियों को नियमित पदों पर समायोजित कर समान काम समान वेतन देने की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी में राहत और ड्यूटी के दौरान घायल कर्मचारियों को विशेष अवकाश देने की भी मांग उठाई गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।