Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Ambala News
›
Gold chains snatched from the necks of four women at a temple in Ambala during a Bhagwat Katha session
{"_id":"69f2f4a9e289a5c9cd0c21c4","slug":"video-gold-chains-snatched-from-the-necks-of-four-women-at-a-temple-in-ambala-during-a-bhagwat-katha-session-2026-04-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला में मंदिर में भागवत कथा के दौरान चार महिलाओं के गले से सोने की चेन तोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला में मंदिर में भागवत कथा के दौरान चार महिलाओं के गले से सोने की चेन तोड़ी
गोबिंद नगर स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान शातिर चोर गिरोह ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ का फायदा उठाकर गिरोह ने एक के बाद एक चार महिलाओं के गले से सोने की चेन तोड़ ली।
महिलाओं को बाद में पता चला तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है, जिसमें तीन संदिग्ध महिलाएं व एक व्यक्ति वारदात को अंजाम देते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पीड़ित महिलाओं में गोबिंद नगर निवासी राज कुमारी चावला, दुर्गा नगर निवासी मीना, गोबिंद नगर निवासी प्रिया, तृप्ता शामिल है।
लॉकेट कपड़ों में उलझा तो चेन टूटने का पता चला
गोबिंद नगर निवासी राज कुमारी चावला ने बताया कि वह बुधवार शाम करीब 7 बजे मंदिर में कथा सुनने गई थीं। मंदिर के भीतर संगत की काफी भीड़ थी। इसी दौरान किसी ने उनके गले से सोने की चेन तोड़ ली। गनीमत रही कि चेन में लगा लॉकेट उनके कपड़ों में ही उलझा रह गया, जो उन्हें बाद में मिला। पूछने पर पता चला कि तीन ओर महिलाओं की भी चेन तोड़ी गई है। महिलाओं ने तुरंत इसकी सूचना मंदिर कमेटी को दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।