{"_id":"69f2eaef577f82cd5f0bff76","slug":"video-college-bus-attacked-in-jalandhar-six-accused-arrested-2026-04-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में कॉलेज बस पर हमला, छह आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर ग्रामीण पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कॉलेज बस को घेरकर छात्र पर हमला करने के मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी हरविंदर सिंह विरक ने बताया कि 28 अप्रैल को सीटी कॉलेज की बस जालंधर से नकोदर की ओर जा रही थी। शाम करीब 5 बजे जियो पेट्रोल पंप, मुद्दां के पास कुछ आरोपियों ने बोलेरो, थार और स्कॉर्पियो सहित कई वाहनों और मोटरसाइकिलों से बस को घेर लिया। इसके बाद आरोपी हथियारों (डंडे, बेसबॉल बैट, हॉकी, किरपान) के साथ बस में घुसे और छात्र हरसाहिल सिंह उर्फ साहिल के साथ मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी दी।
घटना से बस में सवार छात्रों और आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए 13 नामजद और 10 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। डीएसपी ओंकार सिंह बराड़ और अन्य अधिकारियों की अगुवाई में टीमों ने आधुनिक तकनीक से जांच कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों
से एक स्कॉर्पियो, थार रॉक्स, एक किरपान (तेजधार हथियार), एक बेसबॉल बैट, तीन लोहे के दातर (तेजधार हथियार) बरामद किए।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा। बाकी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही उन्हें भी काबू कर लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।