Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
Jalandhar: Two youths found sitting in 'Two Blend Cafe' with a licensed pistol arrested; police register a case.
{"_id":"6af447a894a2f54d2607f8a3","slug":"video-jalandhar-two-youths-found-sitting-in-two-blend-cafe-with-a-licensed-pistol-arrested-police-register-a-case-2026-11-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर कैफे में लाइसेंसी पिस्तौल लेकर बैठे दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर कैफे में लाइसेंसी पिस्तौल लेकर बैठे दो युवक गिरफ्तार
जालंधर में सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर जाने के खिलाफ पुलिस कमिश्नरेट ने सख्ती शुरू कर दी है। 6 नवंबर को जारी आदेशों का उल्लंघन करने के मामले में पुलिस ने अर्बन एस्टेट फेज-2 स्थित टू ब्लेंड कैफे (सेक्टर 116-117) में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि कैफे में हथियारों का प्रदर्शन और गन कल्चर को प्रमोट किया जा रहा है। इसके बाद थाना डिवीजन नंबर-7 की पुलिस ने छापेमारी कर आरोपियों के कब्जे से एक लाइसेंसी .45 बोर पिस्तौल बरामद की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान टू ब्लेंड कैफे के मालिक लवप्रीत सिंह उर्फ लव और शिवा थापर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, शिवा थापर के पास से पिस्तौल बरामद हुई। इस मामले में थाना डिवीजन नंबर-7 में इंस्पेक्टर रविंदर कुमार की देखरेख में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों और मैरिज पैलेसों में हथियार लेकर जाने संबंधी आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सोशल मीडिया पर हथियारों और गन कल्चर को बढ़ावा देने वालों पर भी पुलिस की नजर है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।