Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Sirmour News
›
Nahan Municipal Council Elections: Nominations Open on Day Two; 19 Candidates from 13 Wards Throw Their Hats into the Ring
{"_id":"69f349a88d7287964101db8a","slug":"video-nahan-municipal-council-elections-nominations-open-on-day-two-19-candidates-from-13-wards-throw-their-hats-into-the-ring-2026-04-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"नाहन नगर परिषद चुनाव: दूसरे दिन खुला नामांकन का खाता, 13 वार्डों से 19 उम्मीदवारों ने भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन नगर परिषद चुनाव: दूसरे दिन खुला नामांकन का खाता, 13 वार्डों से 19 उम्मीदवारों ने भरी हुंकार
नगर परिषद नाहन के चुनाव को लेकर चुनावी बिसात बिछनी शुरू हो गई है। नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन गुरुवार को शहर के विभिन्न वार्डों में भारी गहमागहमी रही। पहले दिन जहां एक भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ था, वहीं दूसरे दिन 19 उम्मीदवारों ने अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किए। सबसे अधिक उत्साह वार्ड नंबर 3 (शांति संगम) में देखने को मिला, जहां से तीन महिला उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की है। शहर में वार्ड 1 से कांग्रेस समर्थित कपिल गर्ग, वार्ड 2 (हरिपुर) से भाजपा समर्थित मनीष, व कांग्रेस समर्थित नरेंद्र सिंह तोमर, वार्ड नंबर 3 शांति संगम से भाजपा समर्थित आशा भारद्वाज, कांग्रेस समर्थित उपमा धीमान, लीला, वार्ड 4 (शमशेर गंज) से कांग्रेस समर्थित श्रद्धा शर्मा, वार्ड 5 (अमरपुर) से भाजपा समर्थित सीमा अत्री व कांग्रेस समर्थित समीना खान ने अपना नामांकन किया। इसी प्रकार वार्ड 6 (नया बाजार) से कांग्रेस समर्थित योगेश कुमार, वार्ड 7 (उपरली टोली) से कांग्रेस समर्थित राकेश कुमार, वार्ड 8 (रानीताल) से भाजपा समर्थित संजय चौहान व कांग्रेस समर्थित वीरेंद्र कुमार, वार्ड 9 (मियां मंदिर) से कांग्रेस समर्थित कुसुम, वार्ड 10 (कच्चा टैंक) से कांग्रेस समर्थित वसीम खान, वार्ड 11 (जगन्नाथ) से कांग्रेस समर्थित हरप्रीत कौर, वार्ड 12 (नौणी का बाग) से कांग्रेस समर्थित राकेश कुमार व भाजपा समर्थित प्रदीप कुमार तथा वार्ड 13 (वाल्मीकि बस्ती) से कांग्रेस समर्थित सर्वजीत कौर ने अपना नामांकन दर्ज किया है। अब नामांकन का 2 मई को आखिरी दौर है। कांग्रेस समर्थित 13 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन सभी वार्डों के लिए कर दिया है। विधायक अजय सोलंकी अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के साथ नामांकन के लिए पहुंचे। वहीं, भाजपा समर्थित 13 में से 5 उम्मीदवारों ने ही नामांकन किया है। इसके अलावा एक अन्य महिला ने नामांकन किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।