फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Shots fired at textile merchant shop in Kapurthala

पंजाब में कपड़ा कारोबारी की दुकान पर फायरिंग: देर रात बाइक पर आए बदमाश, जमकर चलाई गोलियां

Sun, 09 Aug 2026 01:32 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 09 Aug 2026 01:32 PM IST
सार

देर रात हुई फायरिंग की घटना से दुकानदारों और स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Shots fired at textile merchant shop in Kapurthala
कपूरथला में कपड़ा कारोबारी की दुकान पर फायरिंग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कपूरथला जिले के ऐतिहासिक कस्बा कालासंघियां के मुख्य बाजार में शुक्रवार देर रात अज्ञात युवकों ने कपड़ा कारोबारी की दुकान और उसके ऊपर बने मकान पर गोलियां चला दीं। वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। घटना 7-8 अगस्त की मध्यरात्रि करीब डेढ़ बजे की बताई जा रही है।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, दो युवक बाइक पर सवार होकर मुख्य बाजार में स्थित कपड़ा कारोबारी कुलदीप कुमार लूंबा की दुकान के बाहर पहुंचे। आरोप है कि युवकों ने दुकान और ऊपर बने उनके आवास पर अंधाधुंध फायरिंग की। आरोपियों ने करीब चार राउंड फायर किए। गोलियों की आवाज सुनकर मुख्य बाजार में ड्यूटी कर रहे पहरेदारों ने कुलदीप कुमार लूंबा और उनके परिवार को जगाया। 
विज्ञापन

इसके बाद लूंबा ने गांव के गणमान्य लोगों को फोन कर मौके पर बुलाया और पुलिस को घटना की सूचना दी।सूचना मिलते ही कालासंघियां पुलिस चौकी के कर्मचारी और थाना सदर कपूरथला के थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर मेजर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मौके से गोलियों के खोल बरामद किए।बताया जा रहा है कि फायरिंग के दौरान एक गोली दुकान का शटर चीरते हुए आगे लगे टफन ग्लास में जा लगी, जिससे शीशा पूरी तरह टूट गया। हालांकि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। 

फायरिंग के बाद बाजार में पसरा सन्नाटा
देर रात हुई फायरिंग की घटना से दुकानदारों और स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। दुकानों पर ग्राहकों की संख्या बेहद कम रही और लोग घटना को लेकर चर्चा करते नजर आए।
 कालासंघियां पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों से फायरिंग करने वाले आरोपियों की पहचान करने का प्रयास जारी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed