{"_id":"6a783af82907872019010aa0","slug":"video-firing-at-cloth-trader-shop-in-kapurthala-2026-08-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"कपूरथला के कालासंघियां में चली गोलियां, बाइक पर आए थे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपूरथला के कालासंघियां में चली गोलियां, बाइक पर आए थे बदमाश
कपूरथला जिले के ऐतिहासिक कस्बा कालासंघियां के मुख्य बाजार में शुक्रवार देर रात अज्ञात युवकों ने कपड़ा कारोबारी की दुकान और उसके ऊपर बने मकान पर गोलियां चला दीं। वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। घटना 7-8 अगस्त की मध्यरात्रि करीब डेढ़ बजे की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, दो युवक बाइक पर सवार होकर मुख्य बाजार में स्थित कपड़ा कारोबारी कुलदीप कुमार लूंबा की दुकान के बाहर पहुंचे। आरोप है कि युवकों ने दुकान और ऊपर बने उनके आवास पर अंधाधुंध फायरिंग की। आरोपियों ने करीब चार राउंड फायर किए।
गोलियों की आवाज सुनकर मुख्य बाजार में ड्यूटी कर रहे पहरेदारों ने कुलदीप कुमार लूंबा और उनके परिवार को जगाया। इसके बाद लूंबा ने गांव के गणमान्य लोगों को फोन कर मौके पर बुलाया और पुलिस को घटना की सूचना दी।
सूचना मिलते ही कालासंघियां पुलिस चौकी के कर्मचारी और थाना सदर कपूरथला के थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर मेजर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मौके से गोलियों के खोल बरामद किए।
बताया जा रहा है कि फायरिंग के दौरान एक गोली दुकान का शटर चीरते हुए आगे लगे टफन ग्लास में जा लगी, जिससे शीशा पूरी तरह टूट गया। हालांकि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।