{"_id":"6a774f10ea917e6fad09106b","slug":"video-ganga-water-level-rises-venue-ganga-aarti-dashashwamedh-ghat-shifted-2026-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"गंगा का जलस्तर बढ़ा, बदला दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती का स्थल; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा का जलस्तर बढ़ा, बदला दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती का स्थल; VIDEO
गंगा के बढ़ते जलस्तर के चलते काशी में घाटों की स्थिति बदलने लगी है। दशाश्वमेध घाट पर होने वाली प्रसिद्ध गंगा आरती का स्थल भी बदल दिया गया है। जलस्तर बढ़ने के कारण घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए आरती स्थल को पीछे की ओर स्थानांतरित किया गया है।
गंगा का जलस्तर शनिवार को 63.3 मीटर दर्ज किया गया। हालांकि अभी गंगा चेतावनी बिंदु से काफी नीचे है, लेकिन लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए घाटों पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। जलस्तर बढ़ने के कारण दशाश्वमेध घाट पर आरती के लिए लगाई गई छतरियां और पाइप भी हटा दिए गए हैं। आरती स्थल पर व्यवस्था को नए सिरे से तैयार किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। वहीं गंगा का पानी बढ़ने से काशी के 84 घाटों मे कुछ घाटों का आपसी संपर्क भी टूट गया है। कई घाटों की सीढ़ियां पानी में डूबने लगी हैं और निचले हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन गई है। घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी जा रही है, प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां गंगा के जलस्तर पर लगातार नजर बनाए है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।