{"_id":"6a76fbb00a5bf193ba0c28b6","slug":"video-meerut-hindu-outfit-chief-claims-he-was-placed-under-house-arrest-ahead-of-cm-yogis-visit-2026-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"मेरठ: सीएम योगी के आगमन से पहले हिंदू संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष को नजरबंद करने का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: सीएम योगी के आगमन से पहले हिंदू संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष को नजरबंद करने का दावा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मेरठ आगमन से पहले अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही ने पुलिस पर उन्हें नजरबंद करने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि 8 अगस्त की सुबह करीब सात बजे सिविल लाइंस थाना पुलिस उनके घर पहुंची और उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने दिया गया।
सचिन सिरोही ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन को उनसे खतरा महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा कि वह हिंदुत्व और सनातनी हिंदुओं से जुड़े मुद्दे उठाते रहे हैं और पुलिस प्रशासन की कमियों को भी उजागर करते हैं। इसी वजह से उन्हें नजरबंद किया गया है।
उन्होंने कांवड़ यात्रा के दौरान भोजनालयों की व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए। उनका आरोप है कि मेरठ से हरिद्वार तक कई ढाबों और भोजनालयों में पहचान छिपाकर मुस्लिम समुदाय के लोग कांवड़ियों को भोजन परोस रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि उनका संगठन इस संबंध में लगातार जांच अभियान चला रहा है और इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को भी दी गई है।
सचिन सिरोही ने कहा कि उन्हें नजरबंद करने से कांवड़ यात्रा से जुड़ी कमियों और उनके द्वारा उठाए जा रहे मुद्दे छिपाए नहीं जा सकते। उन्होंने पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि संगठन आगे भी इन मुद्दों को उठाता रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।