{"_id":"6a76fbb58fba4e3b4102d341","slug":"video-baghpat-shiv-kanwar-seva-samiti-serves-kanwariyas-with-hot-jalebi-dal-makhani-and-more-in-baghpat-2026-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Baghpat: कांवड़ियों की सेवा में जुटी शिव कांवड़ सेवा समिति, गरमागरम जलेबी से दाल मखनी तक परोसी जा रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: कांवड़ियों की सेवा में जुटी शिव कांवड़ सेवा समिति, गरमागरम जलेबी से दाल मखनी तक परोसी जा रही
कांवड़ यात्रा के दौरान शिव कांवड़ सेवा समिति की ओर से नेथला मोड़ पर सेवा शिविर लगाया गया है। शिविर में हर दिन बड़ी संख्या में कांवड़िये पहुंच रहे हैं। समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता श्रद्धा के साथ शिवभक्तों की सेवा में जुटे हैं।
शिविर में कांवड़ियों के लिए गरमागरम जलेबी, दाल मखनी, छोले, चावल, सीताफल, लड्डू और पेड़ा समेत कई तरह के व्यंजनों की व्यवस्था की गई है। शिविर में करीब दो हजार कांवड़ियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है।
समिति के कार्यकर्ता कांवड़ियों को भोजन परोसने के साथ उनकी जरूरतों का भी ध्यान रख रहे हैं। शिवभक्तों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था भी की गई है, ताकि यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी होने पर उन्हें तत्काल सहायता मिल सके।
सेवा शिविर में कांवड़ियों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि शिवभक्तों की सेवा करना उनके लिए आस्था और सौभाग्य का विषय है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।