{"_id":"6a76fbdbbbbe9f8ad0009c12","slug":"video-plaster-falls-in-noida-society-car-windshield-shattered-2026-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Noida: नोएडा की सोसायटी में गिरा प्लास्टर, कार का शीशा टूटा; बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: नोएडा की सोसायटी में गिरा प्लास्टर, कार का शीशा टूटा; बड़ा हादसा टला
नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 03:20 PM IST
प्लास्टर गिरने से कार का शीशा चकनाचूर, बाल-बाल बचा निवासी
नोएडा सेक्टर-78 स्थित आदित्य अर्बन कासा सोसाइटी में शुक्रवार देर रात प्लास्टर गिरने से एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। निवासी अनमोल ने बताया कि वह दोस्त के घर ठहरने आए थे। रात में अचानक सोसाइटी की इमारत से प्लास्टर का बड़ा हिस्सा उनकी एक्सयूवी-9 कार पर गिर गया। इससे कार का शीशा टूटने के साथ विंडशील्ड भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। उनका आरोप है कि सोसाइटी में प्लास्टर गिरने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। सोसाइटी के दूसरे हिस्से में भी प्लास्टर गिरने से नीचे रखे गमले टूट चुके हैं। अनमोल के मुताबिक, कार की मरम्मत में करीब डेढ़ से दो लाख रुपये का खर्च आने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि यदि उस समय कोई व्यक्ति नीचे खड़ा होता तो गंभीर हादसा हो सकता था। उनका कहना है कि घटना के बाद अभी तक मेंटेनेंस की ओर से कोई राहत नहीं दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।