Hindi News
›
Video
›
Chandigarh
›
Panchkula News
›
Governor Prof. Asim Kumar Ghosh lays the foundation stone for a patient lift at Saket Hospital; it will be ready in six months.
{"_id":"6a76fd9cfecb85167503f31f","slug":"video-governor-prof-asim-kumar-ghosh-lays-the-foundation-stone-for-a-patient-lift-at-saket-hospital-it-will-be-ready-in-six-months-2026-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने साकेत अस्पताल में किया पेशेंट लिफ्ट का शिलान्यास, छह महीने में होगी तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने साकेत अस्पताल में किया पेशेंट लिफ्ट का शिलान्यास, छह महीने में होगी तैयार
हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने शुक्रवार को सेक्टर-1 स्थित मदर टेरेसा साकेत ऑर्थोपेडिक अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए नई पेशेंट लिफ्ट की आधारशिला रखी। करीब 73.31 लाख रुपये की लागत से बनने वाली यह लिफ्ट आगामी छह महीने के भीतर बनकर तैयार हो जाएगी। शिलान्यास समारोह के दौरान लेडी गवर्नर श्रीमती मित्रा घोष भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
शिलान्यास के बाद अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने कहा कि लिफ्ट निर्माण कार्य में गुणवत्ता के उच्चतम मानकों का पूरी तरह पालन किया जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि इसमें इस्तेमाल होने वाली हर एक सामग्री उच्च कोटि की होनी चाहिए, ताकि अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों की सुरक्षा और सुविधा में कोई चूक न हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।