{"_id":"6a76fb9a3f066631310b0dd8","slug":"video-lkhanauu-ma-janaka-vahara-ma-btha-makana-ka-tal-taugdhakara-javara-oura-nakatha-cara-2026-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में जानकी विहार में बंद मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में जानकी विहार में बंद मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी
लखनऊ में जानकीपुरम थाना क्षेत्र के जानकी विहार में चोरों ने सेवानिवृत्त शिक्षक राम नरेश शुक्ला के बंद मकान का ताला तोड़कर नकदी, सोने-चांदी के आभूषण और मोबाइल फोन चोरी कर लिया। घटना की जानकारी बुधवार सुबह मकान में काम करने वाली महिला ने फोन कर मकान मालिक को दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
पीड़ित राम नरेश शुक्ल ने बताया कि वह मूलरूप से सीतापुर के अटरिया गांव के रहने वाले हैं और जानकी विहार में मकान बनाकर रहते हैं। 29 जुलाई को वह मकान में ताला लगाकर गांव चले गए थे। पांच अगस्त की सुबह करीब साढ़े नौ बजे मकान में काम करने वाली राधा ने फोन कर बताया कि घर का ताला टूटा पड़ा है।
राम नरेश पत्नी और बेटे के साथ दोपहर में मकान पर पहुंचे तो मुख्यद्वार का अंदरूनी ताला और कमरों के ताले टूटे मिले। अंदर रखी दो लकड़ी और एक लोहे की अलमारी के सभी लॉकर भी टूटे हुए थे। उन्होंने बताया कि अलमारियों में रखी काफी नकदी और उनकी बेटी प्रीति व नातिन प्रीशू के सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए हैं।
पीड़ित ने बताया कि चोरी गए आभूषणों और नकदी की पूरी जानकारी उनकी बेटी को है। बेटी वर्तमान में बंगलौर में नौकरी करती है और वहीं उसकी ससुराल भी है। उन्होंने बेटी को घटना की जानकारी दे दी है। उसके घर आने के बाद चोरी गए सोने-चांदी के आभूषणों और नकदी की सूची के साथ उपलब्ध रसीदें पुलिस को दी जाएंगी।
इसके अलावा घर में रखा सैमसंग एस-26 अल्ट्रा मोबाइल फोन भी गायब मिला। इंस्पेक्टर विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।