{"_id":"6a774f183f066631310b0e56","slug":"video-shuklaganj-pwds-sluggishness-takes-a-toll-on-residents-road-widening-work-lags-behind-2026-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"शुक्लागंज: पीडब्लूडी की लेटलतीफी लोगों पर पड़ रही भारी, पिछड़ रहा चौड़ीकरण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्लागंज: पीडब्लूडी की लेटलतीफी लोगों पर पड़ रही भारी, पिछड़ रहा चौड़ीकरण कार्य
पीडब्लूडी की लेटलतीफी के कारण पोनीरोड चौड़ीकरण कार्य पिछड़ता जा रहा है। ऐसे में जहां आवागमन को लेकर लोगों को दिक्कते उठानी पड़ रही है। वहीं बिजली विभाग का कार्य भी शुरू नहीं हो पा रहा है। अतिक्रमण न हटने से पोल शिफ्टिंग का कार्य लटका है। जगह-जगह लोगों ने तोड़फोड़ के कारण मुख्य मार्ग बंद रखे है जिससे गलियों से वाहन निकाले जा रहे है।
बता दे कि करीब 20 दिन पहले लोक निर्माण द्वारा पोनीरोड के लोहिया स्कूल से बिंदानगर मोड़ तक आंशिक रूप से दो जेसीबी लगाकर विभागीय जेई नवीन मिश्रा के नेतृत्व में आशिंक अतिक्रमण हटाया गया था। जिसके बाद से अब तक शेष सभी अतिक्रमण के लिए कोई कार्रवाई विभाग द्वारा नहीं की गई उल्टा विभाग ने लोगों को स्वंय अतिक्रमण हटाने की बात कह दी लेकिन इसको लेकर कोई डेट लाइन निर्धारित न होने के कारण अतिक्रमण हटाने वाले लोग मनमानी पर उतर आए है। जो पोनीरोड मुख्य मार्ग को जगह-जगह ब्लाक कर दिया है ऐसे में आवागमन को लेकर भीषण दिक्कते लोगों को उठानी पड़ रही है। जबकि पोनीरोड मार्ग पर 24 घंटे आवागमन होता है और जाजमऊ हाइवे मार्ग को जोड़ता है। रोजाना यहां से लाखों की संख्या में वाहनों गुजरना होता है, चौड़ीकरण कार्य न होने से गड्ढों से होकर लोगों को निकलना पड़ रहा है। वहीं बिजली विभाग के एक्सईएन भरत गौतम ने बताया कि अतिक्रमण न हटने से पोल और केबल शिफ्टिंग का कार्य लटका है जबकि इसे दो सप्ताह पहले ही चालू होना था ऐसे में पोनीरोड चौड़ीकरण कार्य पिछ़ड रहा है। एक्सईएन पीडब्लूडी एचडी अहिरवार ने बताया कि जेई को अतिक्रमण हटाने के लिए निर्देश दिए जा चुके है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।