फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   BJP leaders in Jalandhar take AAP membership

पंजाब में भाजपा को बड़ा झटका: कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने थामा आप का दामन, मंत्री मोहिंदर ने दिलवाई सदस्यता

Sun, 09 Aug 2026 04:51 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 09 Aug 2026 04:51 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को पंजाब में बड़ा झटका लगा है।  जालंधर वेस्ट से रविवार को कई पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आप की सदस्यता ग्रहण की। 

विज्ञापन
BJP leaders in Jalandhar take AAP membership
बीजेपी नेताओं ने जालंधर में ग्रहण की आप की सदस्यता - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भाजपा से जुड़े लाडी अंगुराल और अश्वनी कुमार अपने कई साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। इस कदम से जालंधर वेस्ट क्षेत्र में आम आदमी पार्टी को मजबूती मिली है। पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत किया। मंत्री भगत ने उन्हें सिरोपा पहनाकर औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल करवाया। 
विज्ञापन


मंत्री भगत बोले-नए सदस्यों को मिलेगा पूरा सम्मान
मंत्री ने कहा पार्टी की नीतियों और सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर विभिन्न दलों के नेता और कार्यकर्ता पार्टी में शामिल हो रहे हैं। भगत ने नए सदस्यों को पार्टी में पूरा मान-सम्मान देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि उनके अनुभव का उपयोग संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में किया जाएगा। 
विज्ञापन


मंत्री ने बताया कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य जनता की सेवा करना है और जालंधर के विकास को और गति देना है। उन्होंने दावा किया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों का भरोसा पार्टी के प्रति बढ़ा है। इस अवसर पर कई पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें जालंधर वेस्ट संगठन इंचार्ज हरचरण संधू शामिल थे। वॉर्ड नंबर-53 के इंचार्ज कमल लोच भी उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संजीव भगत (मीडिया इंचार्ज), काला प्रधान, रवि सरंगल, जोगिंदर कुमार, प्रिंस चौहान और कुलदीप भगत भी मौजूद थे। मंत्री मोहिंदर भगत ने सभी नए सदस्यों का स्वागत किया। पार्टी में शामिल हुए नए सदस्यों ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि वे आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित हैं। इन सदस्यों ने संगठन को बूथ और जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प लिया। उन्होंने पूरी निष्ठा से काम करने का आश्वासन दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed