{"_id":"69f39d1b06483304630ece48","slug":"video-station-house-officers-of-two-police-stations-transferred-in-agra-2026-04-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा में बदले गए थानेदार, योगेश कुमार बने थानाध्यक्ष रकाबगंज; निशामक त्यागी को मिली न्यू आगरा थाना की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा में बदले गए थानेदार, योगेश कुमार बने थानाध्यक्ष रकाबगंज; निशामक त्यागी को मिली न्यू आगरा थाना की जिम्मेदारी
आगरा में न्यू आगरा थानाध्यक्ष योगेश कुमार को बृहस्पतिवार को रकाबगंज थानाध्यक्ष बनाया गया है। उनके स्थान पर थानाध्यक्ष रकाबगंज निशामक त्यागी को थानाध्यक्ष न्यू आगरा बनाया गया है। हाल ही में थाना न्यू आगरा में पेड़ काटने का मामला सुर्खियों में चल रहा है। इस बीच एसआई योगेश कुमार की थानेदारी बदलने से चर्चा में है। थाना न्यू आगरा परिसर में पीपल का पेड़ 27 मार्च को काटा गया था। इसके बाद लकड़ी को ट्रैक्टर-ट्राॅली में भरकर मजदूर ले गए थे। इसका एक वीडियो भी सामने आया था। इसमें थानाध्यक्ष बिना वर्दी के खड़े नजर आए थे। सोशल मीडिया पर वीडियो डालने के बाद कई सवाल खड़े किए गए थे। मामला पुलिस आयुक्त के संज्ञान में आने के बाद डीसीपी पूर्वी जोन अभिषेक अग्रवाल को जांच के आदेश किए गए। उन्होंने थाना न्यू आगरा के थानाध्यक्ष रहे योगेश कुमार सहित पांच के बयान दर्ज किए थे। पूर्व में वन विभाग ने दो मजदूरों पर कार्रवाई की थी। मगर मजदूरों ने बयान में यही कहा था कि उन्हें पेड़ काटने के लिए बुलाया गया था। उन्हें नहीं पता था कि यह गलत है। मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जानी है। मामला एनजीटी और सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। इसी बीच बृहस्पतिवार को थानाध्यक्ष योगेश कुमार का दूसरे थाने में स्थानांतरित कर दिया गया। सदर क्षेत्र के एक धर्मस्थल का स्वरूप बदलने के मामले में 20 मार्च को निलंबित किए गए एसआई शक्ति राठी को 40 दिन में ही बहाली मिल गई। उधर, 17 मार्च को हाईकोर्ट में जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई से पहले जवाब दाखिल नहीं करने पर निलंबित किए गए रामबाग चाैकी प्रभारी अरुण बिलगैया को भी बहाल कर दिया गया है। दोनों को सिटी जोन दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।