{"_id":"69f423ced53869c70e01314b","slug":"video-30000-civic-employees-in-haryana-go-on-strike-2026-05-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"वार्ता विफल, हरियाणा में हड़ताल पर गए 30 हजार निकाय कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ता विफल, हरियाणा में हड़ताल पर गए 30 हजार निकाय कर्मचारी
चंडीगढ़ में निकाय विभाग के अधिकारियों के साथ वार्ता विफल होने के बाद आज से 30 हजार निकाय कर्मी हड़ताल पर चले गए हैं।
हरियाणा सर्व कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान व नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश शास्त्री की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की मांगों को लेकर शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव अशोक मीना के साथ वार्ता हुई। वार्ता में सीवरेज से संबंधित ठेका कर्मचारियों को पक्का करने, सीवरेज से संबंधित सभी ठेके समाप्त करने, सीवरेज कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन 30 हजार देने, गुरुग्राम के 3480 कर्मचारियों को दोबारा से नाैकरी पर रखने व 26 आंदोलनकारियों की बर्खास्तगी को तुरंत वापस लेने जैसी मांगें रखी गईं। शास्त्री ने बताया कि विभाग के सचिव ने प्रदेश में चलाए जा रहे सफाई अभियान का हवाला देकर हड़ताल को वापस लेने की अपील की लेकिन निकाय कर्मचारियों ने मांगों को लेकर ठोस कार्रवाई की मांग की। वार्ता विफल रही। शास्त्री ने बताया कि लंबे समय से आश्वासन दिए जा रहे हैं इसलिए अब आंदोलन का ही रास्ता बचा है। वार्ता के दाैरान निकाय विभाग के अतिरिक्त निदेशक वाईएस गुप्ता के अलावा कई कर्मचारी नेता शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।