{"_id":"69f39d0ebc1b39f7e205f650","slug":"video-fraudsters-swapped-young-woman-debit-card-at-atm-and-withdrew-cash-2026-04-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एटीएम पर ठगों ने युवती को बनाया निशाना, डेबिट कार्ड बदलकर निकाले 39 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एटीएम पर ठगों ने युवती को बनाया निशाना, डेबिट कार्ड बदलकर निकाले 39 हजार रुपये
आगरा के न्यू आगरा क्षेत्र के एटीएम में रुपये निकालने गई युवती का डेबिट कार्ड बदलकर ठगों ने खाते से 39 हजार रुपये निकाल लिए। बैंक से मैसेज आने पर युवती को पता चला। ठगों ने कैंसिल बटन न दबाने पर रुपये कटने का झांसा दिया था। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कृष्णा कुंज, कालिंदीपुरम निवासी पिंकी ने बताया कि 12 अप्रैल को सुबह 11 बजे वह मऊ रोड स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम में गई थी। तभी 24-25 वर्षीय युवक केबिन में घुस आया। उसने पिन नंबर देख लिया। उसके दो साथी एटीएम के बाहर खड़े थे। युवक के बाहर न निकलने पर वह बैलेंस चेक कर जाने लगीं। तभी अंदर खड़े युवक ने कहा कि आपने कैंसिल बटन नहीं दबाया है। उन्होंने दोबारा आकर डेबिट कार्ड लगाया और कैंसिल बटन दबा दिया। आरोप है कि तभी बाहर खड़ा युवक भी अंदर आ गया और कहने लगा आपने ठीक से कैंसिल नहीं किया है। आपके कभी 100 तो कभी 50 रुपये खाते से कट जाएंगे। दोनों युवकों ने झांसे में लेकर किसी दूसरे अशोक कुमार के नाम से डेबिट कार्ड बदल दिया। तीनों बाइक पर बैठकर चले गए। कुछ देर बाद ही उनके पास खाते से रुपये कटने के मैसेज आने लगे। वह चंद कदम की दूरी पर दयालबाग पुलिस चौकी पहुंचीं तब तक आरोपी 39 हजार रुपये निकाल चुके थे। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की है। सीसीटीवी फुटेज से पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य सिंह ने बताया कि एटीएम में अगर कोई व्यक्ति पहले से केबिन में है तो उसे बाहर निकाल दें। बाहर नहीं जाता है तो शिकायत गार्ड से करें। अगर गार्ड भी नहीं है तो रुपये निकालने से बचें। किसी अनजान से मदद न लें। किसी तरह की धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 और 112 पर कॉल करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।