{"_id":"69f39f22206e1930ca0c62be","slug":"video-swindled-out-of-six-lakhs-by-foreign-friend-on-facebook-2026-04-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: फेसबुक पर दोस्ती पड़ गई भारी, विदेशी दोस्त बनकर ठगे छह लाख रुपये; पुलिस ने छह महीने बाद दर्ज की एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: फेसबुक पर दोस्ती पड़ गई भारी, विदेशी दोस्त बनकर ठगे छह लाख रुपये; पुलिस ने छह महीने बाद दर्ज की एफआईआर
आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के सेक्टर 1 निवासी राममोहन को साइबर अपराधियों ने फेसबुक पर दोस्ती कर ठगी का शिकार बना लिया। विदेश से भारत आने पर आयकर की जांच में फंसने के नाम पर 6 लाख रुपये ले लिए। वापस मांगने पर और रकम की मांग की जाने लगी। पीड़ित ने हार थककर पुलिस से शिकायत की। मगर पुलिस ने भी जांच के नाम पर 6 महीने निकाल दिए। मामले में बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज की गई। राममोहन ने बताया कि वह फेसबुक चला रहे थे। तभी मैसेंजर पर एक व्यक्ति ने मैसेज किया। अपना नाम डाॅ. सेठी माैर्य बताया। कहा कि विदेश में रहता है। इस कारण दोनों में दोस्ती हो गई। मैसेंजर पर बात करने लगे। एक दिन उसने कहा कि वो भारत आना चाहता है। वह ताजमहल देखने भी आएगा। इसमें मदद कर देना। राममोहन ने हां बोल दिया। 24 सितंबर 2025 को एक काल आया। काल करने वाले ने कहा कि मुंबई एयरपोर्ट आपके दोस्त पहुंच गए हैं। उन्हें करेंसी बदलनी है। डा. सेठी ने भी बात की। 15 हजार रुपये की मांग की। आगरा आकर रकम देने का आश्वासन दिया। विश्वास करते हुए रकम एक खाते में जमा कर दी। अगले दिन फिर से काल किया। इस बार एक महिला ने बात की। उसने आयकर विभाग से बताया। आयकर के नाम पर 75 हजार रुपये मांगे। रकम वापस लेने के लिए एक नया खाता भी खुलवाया। मगर रकम नहीं आई। बाद में 95 हजार रुपये और मांगे। इसके बाद आरोपियों ने अलग-अलग बहाने बनाकर 6 लाख रुपये ले लिए। हर बार रकम वापस करने के बारे में बता दिया जाता। मगर खाते में रकम वापस नहीं आई। जिस व्यक्ति ने बैंक मैनेजर बताया था, वो बात करने पर 6 लाख रुपये और मांग रहा है। उन्होंने पुलिस से शिकायत की। मगर 6 महीने बाद प्राथमिकी लिखी गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।