{"_id":"69f39d22eefdb791420fe90e","slug":"video-auto-rickshaw-driver-brutally-beaten-in-agra-2026-04-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा में पार्किंग ठेकेदार के गुर्गों की दबंगई, ऑटो चालक को जमीन पर गिराकर बेहरमी से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा में पार्किंग ठेकेदार के गुर्गों की दबंगई, ऑटो चालक को जमीन पर गिराकर बेहरमी से पीटा
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में रामबाग चौकी से महज 100 मीटर दूरी पर फिरोजाबाद प्वाइंट स्थित टैक्सी पार्किंग स्थल पर ठेकेदार और उसके गुर्गों द्वारा एक ऑटो चालक की पिटाई बेहरमी से पिटाई की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुधवार सुबह करीब 10 बजे पार्किंग ठेकेदार के गुर्गे ऑटो चालकों से निर्धारित शुल्क से अधिक रुपये वसूल रहे थे। एक चालक द्वारा विरोध करने पर कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद ठेकेदार और उसके 6-7 गुर्गों ने चालक को जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा। इतना ही नहीं, ईंट-पत्थरों से भी हमला किया, जिससे चालक घायल हो गया। आरोपियों ने चालक को जान से मारने की धमकी भी दी। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर चालक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी नहीं माने। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्किंग ठेकेदार और उसके गुर्गों द्वारा आए दिन इस तरह की घटनाएं की जाती हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में अभी तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।