{"_id":"69f37f76ea21198ded073b25","slug":"video-video-abdakaranagara-ma-sarapa-ka-dasana-sa-thasa-varashhaya-masama-ka-jal-asapatal-ma-mata-parajana-ka-hagama-2026-04-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अंबेडकरनगर में सर्प के डसने से मासूम की जिला अस्पताल में मौत, परिजनों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अंबेडकरनगर में सर्प के डसने से मासूम की जिला अस्पताल में मौत, परिजनों का हंगामा
अंबेडकरनगर के जिला अस्पताल में उस समय हंगामा हो गया, जब इलाज के दौरान पांच वर्षीय किशोरी की मौत हो गई।
सम्मनपुर क्षेत्र के खपुरा निवासी सुरेंद्र की बेटी अंशिका को बृहस्पतिवार शाम 6:00 बजे सर्प ने डस लिया। इसके बाद परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। परिजनों का आरोप है कि इस दौरान किशोरी दो घंटे अस्पताल में रही लेकिन ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक की ओर से इलाज में लापरवाही बरती गई।
आरोप यह भी है कि चिकित्सक चूहा काटने की बात कह रहे थे जबकि परिजन सर्प के डसने की बात बता रहे थे। शाम 8:00 बजे उसकी मौत हो गई। किशोरी की मौत के बाद जिला अस्पताल की इमरजेंसी गेट पर परिजनों ने शव रख कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात बाल रोग विशेषज्ञ डॉ शैलेन्द्र कुमार के साथ धक्का मुक्की की बात भी सामने आ रही है। किशोरी को डॉ विश्वास ने भर्ती किया था।
अस्पताल में प्रदर्शन की सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस के समझाने के बाद भी परिजन नहीं माने। इसके बाद मौके पर एसडीएम प्रतीक्षा सिंह, सीओ सिटी नीतीश कुमार तिवारी,नायब तहसीलदार को आना पड़ा। फिलहाल अभी परिजनों का धरना प्रदर्शन चल रहा है।
वाटर के दौरान पुलिस कर्मियों और परिजनों के बीच में धक्का मुक्की भी हुई है। अधिकारी फिलहाल परिजनों को पोस्टमार्टम के लिए मनाने में जुटे हुए हैं। सीएमएस डॉ पीएन यादव ने बताया कि बच्ची को सर्प काटने से सम्बन्धित उपचार किया जा रहा था। इसी दौरान मौत हो गई। इलाज में लापरवाही का आरोप बेबुनियाद है। एंटी स्नेक वेनम का पूरा डोज़ दिया गया है। हालत हालत गंभीर देखते हुए रेफर भी किया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।