{"_id":"69f33a5fdfb0676f48099b82","slug":"video-municipal-council-lays-interlocking-tiles-on-damaged-road-within-three-days-2026-04-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: तीन दिन में उखड़ी सड़क पर नगर परिषद ने बिछाईं इंटरलॉक टाइल्स, खबर प्रकाशित होने के बाद लिया संज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: तीन दिन में उखड़ी सड़क पर नगर परिषद ने बिछाईं इंटरलॉक टाइल्स, खबर प्रकाशित होने के बाद लिया संज्ञान
नाहन शहर के वार्ड नंबर-1 के अंतर्गत चौहान का बाग में खस्ताहल सड़क पर नगर परिषद ने इंटरलॉक टाइलें बिछा दी हैं। इन दिनों इंटरलॉक टाइलों के बीच की खाली जगहों पर रेत डालने का कार्य चला हुआ है। यहां पर इंटरलॉक टाइलें लगने के बाद लोगों ने भी राहत की सांस ली है। बता दें, चौहान का बाग में 25 साल के लंबे इतजार के बाद नगर परिषद ने सीमेंट की सड़क नए सिरे से बिछाई थी, जो तीन दिन में ही उखड़ गई थी। लोगों में आक्रोश पनपा तो दोबारा मरम्मत के लिए बजरी गिरा दी, लेकिन महीनों बाद भी काम शुरू नहीं किया था। तबसे ही लोग धूल मिट्टी फांक रहे हैं और लोगों में भयंकर रोष पनपा हुआ था। अखबार ने वार्ड अभियान के अंतर्गत लोगों की इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया और इस मसले का लेकर 16 अप्रैल के अंक में खबर भी प्रकाशित की। इसके माध्यम से पूर्व में किए गए कार्य की खराब गुणवत्ता और लोगों के रोष को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। इस खबर के प्रकाशित होने के बाद तुरन्त बाद नगर परिषद हरकत में आई और यहां पर इंटरलॉक टाइलें लगाने का कार्य शुरू करवा दिया। अब, महज 14 दिनों में ही यहां पर नई इंटरलॉक टाइलें सड़क पर बिछा दी गई हैं। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी ने इंटरलॉक टाइलें लगाने की पुष्टि की है। नगर परिषद की निवर्तमान अध्यक्ष श्यामा पुंडीर ने बताया कि इंटरलॉक टाइलें लगा दी गई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।