{"_id":"69f2dabdaa03020b4e08f954","slug":"video-fire-on-balcony-of-a-flat-in-a-greater-noida-housing-society-video-2026-04-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: एक सोसाइटी के फ्लैट की बालकनी में आग, वाशिंग मशीन में शॉर्ट सर्किट; मेंटेनेंस टीम ने बुझाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: एक सोसाइटी के फ्लैट की बालकनी में आग, वाशिंग मशीन में शॉर्ट सर्किट; मेंटेनेंस टीम ने बुझाई
नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 09:59 AM IST
ग्रेनो वेस्ट स्थित एक रिहायशी सोसाइटी के फ्लैट की बालकनी में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना अरिहंत आर्डन सोसाइटी के टावर-एन स्थित पांचवीं मंजिल के फ्लैट नंबर 503 की है। जहां वाशिंग मशीन में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। हालांकि समय रहते सोसाइटी की मेंटेनेंस टीम ने आग पर काबू पा लिया जिससे बड़ा हादसा टल गया।
मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह करीब 3:50 बजे फ्लैट की बालकनी में अचानक आग लग गई थी जो देखते ही देखते फैल गई। बालकनी में रखी वाशिंग मशीन और अन्य सामान आग की चपेट में आ गए। घटना के समय फ्लैट में रहने वाले विवेक अपने घर पर ही थे। बताया जा रहा है कि सोसाइटी का एक निवासी शादी समारोह से लौटते समय आग को देख लिया। उसने तुरंत फ्लैट मालिक को सूचना दी, जिसके बाद मेंटेनेंस टीम को अलर्ट किया गया। सुबह 4:07 बजे फायर विभाग को भी सूचना दी गई। जिसके बाद ईकोटेक-3 फायर यूनिट मौके के लिए रवाना हुई।
हालांकि, दमकल टीम के पहुंचने से पहले ही सोसाइटी की मेंटेनेंस टीम ने फायर उपकरणों की मदद से आग पर काबू पा लिया था। आग लगने का प्रारंभिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन बालकनी में रखा सामान जलकर खाक हो गया। सीएफओ प्रदीप चौबे ने बताया कि अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो यह पूरे फ्लैट या टावर में फैल सकती थी। आग में कोई जनहानि नहीं हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।