फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Piles of garbage scattered everywhere; demand raised for Health Department recruitment

पीसीसी : जगह जगह कूड़े के ढेर, स्वास्थ्य विभाग के बहाली की उठी मांग

Sun, 02 Aug 2026 10:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 10:02 PM IST
विज्ञापन
Piles of garbage scattered everywhere; demand raised for Health Department recruitment
फोटो
विज्ञापन

------

-फोनरवा ने शहरभर में बढ़ती गंदगी पर जताई चिंता-वर्क सर्कल में सफाई का काम विभाजित होने से व्यवस्था पड़ गई थी ढीली
-जब से हटा स्वास्थ्य विभाग, शहर का स्वास्थ्य बिगड़ा, हर तरफ कूड़ा देख फिर उठी विभाग गठित की मांग



माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। फरवरी महीने में नोएडा प्राधिकरण ने स्वास्थ्य विभाग को समाप्त करके उसका काम काज सभी वर्क सर्कल के अधिकारियों में बांट दिया था। फोनरवा समेत तमाम सेक्टरवासियों का कहना है कि तब से सफाई व्यवस्था ढीली पड़ गई है, उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को फिर से बहाल करने की मांग की है।


फेडरेशन ऑफ नोएडा रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन्स (फोनरवा) ने नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी कृष्ण करुणेश को पत्र लिखकर प्राधिकरण के स्वतंत्र स्वास्थ्य विभाग को पुनः स्थापित करने की मांग की है। फोनरवा के अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा और महासचिव केके. जैन ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में 3 से 10 लाख की आबादी वाले शहरों की श्रेणी में नोएडा को देश का सबसे स्वच्छ शहर चुना गया था। प्रतिष्ठित सुपर स्वच्छता लीग अवार्ड (गोल्डन सिटी) से सम्मानित किया गया। तब स्वास्थ्य विभाग द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, सार्वजनिक स्वच्छता, मच्छर एवं अन्य वाहक जनित रोगों की रोकथाम, स्वच्छता निरीक्षण, जनस्वास्थ्य संबंधी कार्यों तथा आवारा कुत्तों की नसबंदी, टीकाकरण एवं उपचार जैसे कार्य प्रभावी ढंग से संचालित किए जाते रहे थे, लेकिन विभाग समाप्त कर सर्किल में काम बांटने के बाद से व्यवस्था ढीली पड़ चुकी है। सर्किल विभाग पहले से ही अन्य कार्यों में व्यस्त है, जिसके कारण सफाई से जुड़े काम पूरी तरह से प्रभावित हो रही है। इसी वजह से शहर में हर जगह पर गंदगी, कूड़े का अंबार लगता जा रहा है और फिर से स्वास्थ्य विभाग के गठन की मांग बढ़ गई है।
विज्ञापन

सेक्टर 51 सी ब्लॉक पार्क में हफ्तों ने नहीं उठा कूड़ा
सेक्टर 51 के निवासियों ने बताया कि सी ब्लॉक पार्क में हफ्तों से कूड़ा नहीं उठा है। इस वजह से लोगों ने पार्क में आना बंद कर दिया है। पार्क के किनारे वाले घरों के निवासी घरों से कूड़ा पार्क में फेंक देते हैं और कूड़ा वहां जमा होता जाता है। कूड़े के कारण पार्क से हरियाली गायब हो चूकी है। इतना ही नहीं, पार्क में लगाए गए कूड़ेदान चार पांच दिन पहले ही भर चुके हैं, उन्हें अब तक साफ नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------

हमने प्राधिकरण को पत्र लिखकर स्वास्थ्य विभाग के पुन: गठन की मांग की है, विभाग हटने से शहर में गंदगी बढ़ती जा रही है -लाटसाहब लोहिया, उपाध्यक्ष, फोनरवा
कई बार ऐसा होता है कि कूड़ा गाड़ी नहीं आती है, तो कभी वह ह़ड़ताल पर चले जाते हैं, इससे अक्सर कूड़ा नहीं उठ पाता, कई कॉर्नर पर अक्सर कूड़ा पड़ा रहता है-लता वर्मा,आरडब्ल्यूए महासचिव, स्वर्णिम विहार ड्यूप्लेक्स, सेक्टर 82

स्वास्थ्य विभाग अगर बनेगा तो सफाई व्यवस्था बेहतर होगी, क्योंकि सिविल के काम पहले से ही ज्यादा हैं, ऐसे में सफाई पर कम ध्यान दिया जा रहा है-केपी सिंह, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष, सेक्टर 52

हमारे सेक्टर के सी ब्लॉक पार्क में लोग घर के पीछे से कूड़ा फेंकते है, हफ्तों से कूड़ा नहीं उठता, हरियाली गायब है, पार्क के कूड़ेदान तक नियमित साफ नहीं होते -राम प्रकाश शर्मा, सेक्टर 51 सी ब्लॉक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed