{"_id":"69f39d3dbb8fb034f50ce31b","slug":"video-boxers-showcase-prowess-at-14th-colonels-cup-2026-04-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 14वें कर्नल्स कप में मुक्केबाजों ने दिखाया दम, 332 ने किया प्रतिभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 14वें कर्नल्स कप में मुक्केबाजों ने दिखाया दम, 332 ने किया प्रतिभाग
आगरा जनपद में खेल प्रतिभाओं को निखारने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 14वीं कर्नल्स कप (अंडर-15, अंडर-17 और अंडर-19) जिलास्तरीय बालक मुक्केबाजी प्रतियोगिता-2026 का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता आगरा जिला एमच्योर मुक्केबाजी संघ के तत्वावधान में कर्नल ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल में आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि कर्नल गौतम लांबा (कमांडिंग ऑफिसर, 9 पैरा फील्ड रेजीमेंट) ने किया। विद्यालय के निदेशक एवं आयोजन समिति के चेयरमैन कर्नल अपूर्व त्यागी के अनुसार प्रतियोगिता में जनपद के लगभग 34 विद्यालयों से 332 मुक्केबाज भाग ले रहे हैं। ये खिलाड़ी तीनों आयु वर्गों के 32 भार वर्गों में प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। पहले दिन 80 मुकाबले खेले गए। मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में निर्णायक दीपक मिस्त्री, विपिन शाक्य, आदित्य कुमार, विवेक शर्मा, अमित यादव, मनोज राजपूत, श्रीकांत चौधरी, राहुल ठाकुर, अतुल राजपूत, अभिषेक राजपूत, ऋषि भदौरिया और आकाश यादव रहे। इस दौरान दीपिका त्यागी, प्रधानाचार्या रुबीना खानम, उप-प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह चाहर सहित प्रमोद कुमार, राहुल दुबे, प्रशांत शर्मा, विजय प्रकाश सोनपाल, यश तिवारी, राहुल गुर्जर, खेल निदेशक सोमेश दुबे, स्पोर्ट्स इंचार्ज यतेंद्र शर्मा और दीपक यादव भी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।