फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari News: Women Rescue Two Children Trapped in Strong River Current, Brave Act Wins Praise

Dhamtari News: नदी के तेज बहाव में फंसे दो बच्चों की महिलाओं ने बचाई जान, हर तरफ हो रही बहादुरी की तारीफ

Sun, 02 Aug 2026 08:00 PM IST
धमतरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी Published by: धमतरी ब्यूरो Updated Sun, 02 Aug 2026 08:00 PM IST
सार

मगरलोड क्षेत्र में नदी में नहाने गए दो बच्चे अचानक तेज बहाव में फंस गए। मौके पर मौजूद महिलाओं ने बिना देर किए साहस दिखाया और दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
Dhamtari News: Women Rescue Two Children Trapped in Strong River Current, Brave Act Wins Praise
पानी के तेज बहाव में डूबे बच्चों को वहां मौजूद महिला ने बचाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में हाल की बारिश के बाद नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने से हादसों का खतरा लगातार बना हुआ है। इसी बीच धमतरी जिले से मानवता और साहस की मिसाल पेश करने वाली एक घटना सामने आई है। मगरलोड क्षेत्र के मोहेरा गांव में नदी के तेज बहाव में बह रहे दो बच्चों को वहां मौजूद महिलाओं ने अपनी सूझबूझ और तत्परता से सुरक्षित बचा लिया। यदि समय रहते महिलाएं मदद के लिए आगे नहीं आतीं, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन


घटना का वीडियो मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। महिलाओं की बहादुरी और सूझबूझ की लोग जमकर सराहना कर रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Durg News: घरेलू विवाद में पति बना हैवान, हंसिया से हमला कर पत्नी की ली जान; आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर मौजूद महिलाओं ने बिना देर किए नदी में उतरकर दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गनीमत रही कि समय रहते बच्चों को बचा लिया गया और दोनों पूरी तरह सुरक्षित हैं।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के मौसम में नदी-नालों और पुल-पुलियों के आसपास जाने से बचें। विशेष रूप से बच्चों को अकेले नदी या तेज बहाव वाले क्षेत्रों में न जाने दें, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed