{"_id":"6a6f406d7962d8de05089688","slug":"distress-over-a-faulty-mobile-phone-upset-daughter-commits-suicide-family-inconsolable-bilaspur-chhattisgarh-news-c-1-1-noi1485-4568346-2026-08-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: खराब मोबाइल को लेकर नाराज हुई 9वीं की छात्रा, घर में फांसी लगाकर दी जान, पिता ने कही थी ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: खराब मोबाइल को लेकर नाराज हुई 9वीं की छात्रा, घर में फांसी लगाकर दी जान, पिता ने कही थी ये बात
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 02 Aug 2026 07:13 PM IST
बिलासपुर में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां खराब मोबाइल तुरंत ठीक नहीं होने से नाराज 9वीं की छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय पिता काम पर गए हुए थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक 9वीं कक्षा की छात्रा द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार छात्रा अपने खराब मोबाइल को लेकर परेशान थी। पिता ने पैसे मिलने के बाद मोबाइल ठीक कराने की बात कही थी, जिसके कुछ देर बाद छात्रा ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।
पुलिस के अनुसार, मगरपारा मरारगली निवासी मनोज कुमार पाण्डेय इलेक्ट्रिशियन का काम करते हैं। उनकी बेटी वंशिका पाण्डेय अंबेडकर स्कूल में कक्षा 9वीं की छात्रा थी। उसका मोबाइल खराब हो गया था, जिसे ठीक कराने की उसने अपने पिता से मांग की थी।
बताया जा रहा है कि 1 अगस्त को पिता ने वंशिका से कहा कि काम का पैसा मिलने के बाद मोबाइल ठीक करा देंगे। इसके बाद वह काम पर चले गए। घर में अकेली वंशिका ने कमरे में पंखे की हुक से साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।
कुछ देर बाद उसका चचेरा भाई नहाने के लिए गया और कमरे का दरवाजा खोलकर देखा तो वंशिका फंदे पर लटकी हुई थी। उसने तुरंत शोर मचाया। परिजन मौके पर पहुंचे और फंदा काटकर छात्रा को नीचे उतारा। उसे तत्काल इलाज के लिए सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस परिजनों और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।