फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Taslima Nasrin says- Hindus have been oppressed before, and they are still being oppressed in Bangladesh

तस्लीमा नसरीन का बड़ा बयान: बांग्लादेश में आज भी हिंदुओं पर हो रहा अत्याचार, यूनुस के समय में भी हुआ उत्पीड़न

Sun, 02 Aug 2026 06:51 PM IST
Pavan एएनआई, कोलकाता
एएनआई, कोलकाता Published by: Pavan Updated Sun, 02 Aug 2026 06:51 PM IST
सार

बांग्लादेश की निर्वासित लेखिका तस्लीमा नसरीन ने कोलकाता में एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया और उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में आज भी हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है। उन्होंने अपने देश की पूर्व सरकार (मोहम्मद युनूस) के समय भी हिंदुओं का उत्पीड़न हुआ है।

विज्ञापन
Taslima Nasrin says- Hindus have been oppressed before, and they are still being oppressed in Bangladesh
तस्लीमा नसरीन, बांग्लादेशी लेखिका - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

निर्वासित बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन ने कोलकाता में एक कार्यक्रम के दौरान बांग्लादेश में हिंदुओं की स्थिति, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और शिक्षा व्यवस्था को लेकर कई विवादित और तीखी टिप्पणियां कीं। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में पहले भी हिंदुओं पर अत्याचार होते रहे हैं और अब भी यह जारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोहम्मद यूनुस के कार्यकाल में भी हिंदू समुदाय पर अत्याचार हो रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Parliament: कल मानसून सत्र के तीसरे हफ्ते की शुरुआत, पेश होंगे दो अहम विधेयक; क्या है सरकार की तैयारी?
विज्ञापन


'बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार जारी'
तस्लीमा नसरीन ने कहा, 'मैं एक अनुरोध करना चाहती हूं। बांग्लादेश में हिंदुओं पर पहले भी अत्याचार हुए हैं और आज भी हो रहे हैं। यूनुस के समय में भी हिंदू उत्पीड़न जारी है। सबसे जरूरी चीज शिक्षा है'।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कोलकाता वापसी पर तस्लीमा ने जताई खुशी
उन्होंने अपनी कोलकाता वापसी पर भी खुशी जताई। तस्लीमा ने कहा कि एक सरकार ने उन्हें भारत से बाहर किया, दूसरी सरकार ने आने की अनुमति नहीं दी, जबकि तीसरी सरकार ने उन्हें आने दिया। उन्होंने कहा, 'तीन सरकारों का रवैया अलग-अलग रहा। मैं बहुत खुश हूं कि इस बार कोलकाता आ सकी। मैं उम्मीद करती हूं कि यह सरकार अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता में विश्वास करती है'।

 

यह भी पढ़ें- CJP Core Member Meet: 5 अगस्त को कॉकरोच जनता पार्टी की अहम बैठक, आगे की रणनीति पर होगा फैसला; बड़ा एलान संभव

इस कार्यक्रम के दौरान तस्लीमा नसरीन ने बांग्लादेश में मदरसों को लेकर भी विवादित टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि मदरसों को समाप्त कर उन्हें धर्मनिरपेक्ष स्कूलों में बदल देना चाहिए। उनका दावा था कि शिक्षा का उद्देश्य सभी बच्चों को आधुनिक और वैज्ञानिक सोच देना होना चाहिए। तस्लीमा नसरीन लंबे समय से धार्मिक कट्टरता और महिलाओं के अधिकारों पर अपने विचारों के कारण चर्चा में रही हैं। उनके बयानों को लेकर पहले भी कई बार विवाद खड़े हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed