बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bilaspur municipal council handpump sewerage work irregularities demand for investigation

Bilaspur Civic Issue: हैंडपंप और सीवरेज कार्यों में अनियमितताओं के आरोप, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष ने जांच की उठाई मांग

Bilaspur bureau बिलासपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 01:30 PM IST
bilaspur municipal council handpump sewerage work irregularities demand for investigation
नगर परिषद क्षेत्र में हैंडपंप और सीवरेज कार्यों में अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष कमल गौतम ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि टाइड ग्रांट के तहत करवाए गए कार्यों में नियमों की अनदेखी की गई है। बिलासपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में कमल गौतम ने कहा कि नगर परिषद चुनाव में भाजपा समर्थित पार्षदों को जनता का समर्थन मिला है और अब जनहित के मुद्दों को उठाना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की ओर से नगर परिषदों को मिलने वाली टाइड ग्रांट के तहत सीवरेज और पेयजल योजनाओं का सही तरीके से क्रियान्वयन नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि पिछले कार्यकाल में प्रत्येक वार्ड में दो-दो हैंडपंप लगाने की योजना के दौरान हाइड्रोलॉजिस्ट की रिपोर्ट, पार्षदों के सुझाव और तकनीकी अधिकारियों की ओर से चिन्हित स्थानों को नजरअंदाज किया गया। गौतम ने दावा किया कि कई जगह सीवरेज लाइनों के बीच से हैंडपंप की पाइपलाइन डाली गई, जिससे सीवरेज व्यवस्था प्रभावित हुई और ब्लॉकेज जैसी समस्याएं सामने आईं। उन्होंने सरकार और संबंधित विभाग से पूरे मामले की जांच करवाने की मांग की। उन्होंने मांग की कि अनियमितताओं की जांच पूरी होने तक कार्य रोके जाएं, संबंधित ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट किया जाए और योजना के लिए जारी अग्रिम राशि नगर परिषद को वापस दी जाए, ताकि कार्य पारदर्शी तरीके से करवाए जा सकें। पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष ने शहर में चल रही करीब 100 करोड़ रुपये की सीवरेज परियोजना पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पिछले छह माह में परियोजना के तहत उखाड़ी गई सड़कों और टाइलों की मरम्मत नहीं की गई है, जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि कई बार विभाग और ठेकेदार को अवगत करवाने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष जमुना देवी, उपाध्यक्ष नरेंद्र पंडित और पार्षद अजय चंदेल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: बरेली में शाहजहां बानो ने प्रतीक्षा बनकर प्रेमी से की शादी, आश्रम में लिए सात फेरे

02 Aug 2026

Ujjain: पूजन सामग्री से किया गया बाबा श्री महाकाल का विशेष श्रृंगार, भस्म आरती में भक्तों हुए दिव्य दर्शन

02 Aug 2026

Rajasthan: तस्करों का मास्टरप्लान हुआ फेल! 5 राज्यों की नंबर प्लेटें बदलकर ला रहे थे डोडा चूरा, ANTF ने पकड़ा

02 Aug 2026

सावन को लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर में तैयारियां तेज; VIDEO

02 Aug 2026

दिनदहाड़े विद्यालय परिसर के दुर्गा मंदिर से घंटा चोरी, दो दिन में दूसरा धार्मिक स्थल बना निशाना;video

02 Aug 2026
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने उर्वरक समितियों का किया निरीक्षण, VIDEO

02 Aug 2026

टूटी सड़क पर भारत रक्षा दल का प्रदर्शन, गड्ढों में लगाए पौधे;video

02 Aug 2026
विज्ञापन

आंचलिक विज्ञान नगरी ने ग्रामीण छात्रों के लिए आयोजित की विज्ञान प्रदर्शनी

02 Aug 2026

मछली पकड़ने गए बुजुर्ग पर मगरमच्छ का हमला, ग्रामीणों में दहशत;video

02 Aug 2026

धरहरा खाद केंद्र पर करते रहे इंतजार, खाद नहीं मिलने पर किसानों का फूटा गुस्सा: video

02 Aug 2026

गाजीपुर में डीएम बोले- कांवड़ियों की सुविधा को प्राथमिकता, परिक्रमा मार्ग का प्रस्ताव शासन को भेजा ;video

02 Aug 2026

बैरिकेडिंग पार कर गंगा में उतरे कांवड़िए, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, VIDEO

02 Aug 2026

सरयू कटान से त्रस्त दियरांचल के लोगों का तहसील पर प्रदर्शन; VIDEO

02 Aug 2026

कांवड़ यात्रा से जौनपुर के बाजार भगवा रंग में रंगे, धार्मिक वस्तुओं की बिक्री में उछाल;video

02 Aug 2026

लापरवाही... हाई वोल्टेज पोल के बीच नाला निर्माण;video

02 Aug 2026

Sirmour: खाकी ने थामा युवाओं के सपनों का हाथ, धौलाकुआं में 200 से अधिक अभ्यर्थियों को मिल रही निशुल्क पुलिस भर्ती ट्रेनिंग

02 Aug 2026

पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य मांगों शिक्षकों ने दिया धरना सौंपा ज्ञापन, VIDEO

02 Aug 2026

सड़क चौड़ीकरण के बीच मिट्टी के टीले पर चढ़ी बलेनो कार, पलटने से मची अफरा-तफरी; VIDEO

02 Aug 2026

संत रविदास कलश यात्रा का भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा से हुआ अभिनंदन; VIDEO

02 Aug 2026

दिनदहाड़े युवक की पिटाई, सड़क पर चले लात-घूंसे, तमाशबीन बनी रही भीड़; VIDEO

02 Aug 2026

सावन में बाबा के दरबार जाने वालों की बढ़ी मुश्किल, ट्रेनों में नहीं मिल रही सीट; VIDEO

02 Aug 2026

संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे चैनपुर के नंदलाल ने लगाई फरियाद, डीएम ने कार्रवाई के दिए निर्देश; VIDEO

02 Aug 2026

फल की दुकान में लगी आग, हजारों का सामान राख; VIDEO

02 Aug 2026

सीसीयू निर्माण को लेकर चतुर्थ श्रेणी आवासों पर चला बुलडोजर, किया ध्वस्त; VIDEO

02 Aug 2026

डॉ. कन्हैया सिंह जयंती पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, प्रो. सदानंद प्रसाद गुप्त को मिला साहित्य सम्मान; VIDEO

02 Aug 2026

पीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर कार्रवाई की मांग, VIDEO

02 Aug 2026

परिषदीय विद्यालयों में बढ़ेगी पढ़ाई की सुविधा, विधायक ने अतिरिक्त कक्षा कक्षों का किया लोकार्पण; VIDEO

02 Aug 2026

कानपुर: लोडर की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों ने शव रख लगाया जाम

01 Aug 2026

कानपुर: गंदगी के बीच बन रहा था केक, नाले किनारे तैयार हो रहे थे समोसे-कचौड़ी

01 Aug 2026

लखनऊ: घैला पुल पर गोमती में नहाने उतरा किशोर डूबा, तलाश जारी

01 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed