बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Deputy CM Arun Saw pays tribute to Chhattisgarh workers who lost their lives in Kashmir

CG News: कांग्रेस पर बरसे डिप्टी सीएम अरुण साव, कश्मीर में जान गंवाने वाले श्रमिकों को दी श्रद्धांजलि

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 01 Aug 2026 07:08 PM IST
Deputy CM Arun Saw pays tribute to Chhattisgarh workers who lost their lives in Kashmir
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बिलासपुर में मीडिया से चर्चा के दौरान स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाने का फैसला कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में ही लिया गया था। आज जब कांग्रेस के पास जनता के बीच उठाने के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, तब वह इस विषय पर लोगों को भ्रमित करने और बरगलाने का प्रयास कर रही है।

'अपने ही फैसले का विरोध कर रही कांग्रेस'
अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस अपने ही फैसले का विरोध कर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि जिस योजना को कांग्रेस ने स्वयं मंजूरी दी थी, उसी को लेकर अब विरोध प्रदर्शन करना उसकी दोहरी राजनीति को दर्शाता है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जनता पूरी सच्चाई से परिचित है और कांग्रेस के इस तरह के प्रचार-प्रसार से भ्रमित होने वाली नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस केवल राजनीतिक प्रोपेगेंडा फैलाने का काम कर रही है और जनता के बीच अपनी खोई हुई जमीन तलाशने का प्रयास कर रही है।

'जनता को गुमराह करने की कोशिश नहीं होगी सफल'
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनता के हित में पारदर्शी तरीके से काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि स्मार्ट मीटर को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियों का वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है। सरकार लोगों तक सही जानकारी पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और कांग्रेस का विरोध केवल राजनीतिक उद्देश्य से प्रेरित है।

जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले पर जताया गहरा शोक
वहीं जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमले में छत्तीसगढ़ के दो श्रमिकों की मौत पर उपमुख्यमंत्री ने गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने इस घटना को आतंकवादियों की कायराना हरकत बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की। अरुण साव ने कहा कि आतंकवादियों ने पहचान कर छत्तीसगढ़ के दो श्रमिकों को निशाना बनाया, जो उनकी नापाक मानसिकता और आतंक फैलाने की साजिश को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि आतंकवादी इस तरह की घटनाओं से देश और छत्तीसगढ़ के लोगों का मनोबल नहीं तोड़ सकते।

यह भी पढ़ें: डिग्गी मेले की सुरक्षा होगी हाईटेक! तैनात होंगे सैकड़ों पुलिसकर्मी; क्या है टीना डाबी का मास्टर प्लान?

'शहीद श्रमिकों के परिवार के साथ खड़ी है सरकार'
अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के दो बेटों ने आतंकवाद की इस कायराना घटना में अपने प्राण गंवाए हैं। राज्य सरकार दोनों मृतकों के परिजनों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने दोनों दिवंगत श्रमिकों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आतंकवादियों को उनके इस कृत्य की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। सरकार पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

लखनऊ में लाला लाजपत राय पार्क बदहाल, हाईमास्ट खराब और रोशनी गायब, शाम ढलते ही छा जाता है अंधेरा

01 Aug 2026

लखनऊ में एक समान सर्किल रेट की मांग को लेकर बीकेटी तहसील में किसानों ने किया प्रदर्शन

01 Aug 2026

झज्जर के बेरी में 36 घंटे बाद भी नहीं मिला जेएलएन नहर में डूबे किसान का शव

लखनऊ में मौलाना जर्जिस के खिलाफ सड़क पर उतरे मनीष यादव के समर्थक, किया प्रदर्शन

01 Aug 2026

कानपुर: दंपती की हत्या की आशंका पर सहमा स्कूल, पुलिस ने कमरे की कराई खोदाई

01 Aug 2026
विज्ञापन

हरिद्वार टू मथुरा: कंधे पर 50 लीटर गंगाजल, बम भोले के लगा रहे जयकारे; अजय में कांवड़ यात्रा का भारी उत्साह

01 Aug 2026

गाजियाबाद: मोदीनगर में अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर तहसील पर ग्रामीणों का हंगामा

01 Aug 2026
विज्ञापन

Video: तहसील समाधान दिवस में अधिवक्ता और एसडीएम के बीच नोकझोंक हंगामा

01 Aug 2026

कानपुर: आईआईटी-कल्याणपुर मेट्रो के बीच डस्टबिन बना शोपीस, जीटी रोड किनारे कचरे का अंबार

01 Aug 2026

कानपुर: वाहन की टक्कर से क्षतिग्रस्त स्ट्रीट लाइट पोल 15 दिन से डिवाइडर पर झुका, नहीं हुई कार्रवाई

01 Aug 2026

कानपुर: बिठूर रोड किनारे फेंका शराब ठेके का कचरा, प्रशासन के आदेशों की अनदेखी

01 Aug 2026

उन्नाव: पुलिस मुठभेड़ में दो लुटेरे गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

01 Aug 2026

Haridwar Ganga Drowning: चंडीगढ़ के 4 किशोरों की कांवड़ यात्रा के दौरान गंगा में डूबने से मौत

Rajasthan: डिलीवरी के बाद दो प्रसूताओं की मौत, मातृ स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

01 Aug 2026

VIDEO: कॉमनवेल्थ गेम्स में फाइनल तक पहुंचे रोहित यादव, पदक से चूके

01 Aug 2026

सांसद कंगना रनौत के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने को कांग्रेस ने लखनऊ में दिया प्रार्थना-पत्र

01 Aug 2026

Meerut: बारिश, जलभराव और बिजली संकट पर अमर उजाला संवाद, व्यापारियों ने रखीं शहर की प्रमुख समस्याएं

01 Aug 2026

Video: पप्पू यादव के पुतले को चप्पलों से पीटा, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

01 Aug 2026

Rajasthan: प्रशासन के भरोसे के बाद टंकी से उतरे छात्र, चुनाव बहाली की मांग बरकरार

01 Aug 2026

Chamba Rain Damage: ओबड़ी गांव पहुंचे डिप्टी सीएम, बरसाती कटाव रोकने के लिए स्थायी सुरक्षा कार्यों के निर्देश

01 Aug 2026

हुसैनीवाला बार्डर के गांव जल्लोके में गेहूं के बाद बोई मक्का से नहीं हुआ फायदा, किसानों की चिंता बढ़ी

लुधियाना में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर एसोसिएशन पंजाब के सदस्यों ने की सांकेतिक भूख हड़ताल

01 Aug 2026

कानपुर: निर्मल तिवारी ने मित्र संग शुरू की 113 किमी की कांवड़ यात्रा

01 Aug 2026

Railway Group D PET - रेलवे ग्रुप डी की पीईटी में 1693 अभ्यर्थी हुए सफल, पांच दिनों तक चली शारीरिक दक्षता परीक्षा।

01 Aug 2026

लखनऊ में पासपोर्ट सेवा केंद्र पर उमड़ी आवेदकों की भीड़

01 Aug 2026

लखनऊ में सनातन रक्षा संगठन ने पप्पू यादव की सांकेतिक अर्थी निकाली

01 Aug 2026

मुख्यमंत्री से बैठक न होने पर सीएचओ में रोष, फिरोजपुर सिविल अस्पताल में सांकेतिक भूख हड़ताल

बालाघाट चावल घोटाले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री रामकिशोर कावरे के भतीजे गिरफ्तार; कई नए नाम आने की संभावना

01 Aug 2026

फरीदाबाद नागरिक अस्पताल में पंजीकरण के लिए लंबी कतार, मरीज परेशान

01 Aug 2026

Video: रायबरेली में मैदान में हेलीपैड बनाने का किया विरोध

01 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed