फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Bilaspur News: Farmer Found Dead in Backyard, Police Await Postmortem Report as Investigation Continues

Bilaspur News: घर के पीछे संदिग्ध परिस्थितियों में मिली किसान की लाश, गले पर चोट के निशान मिलने से जांच तेज

Fri, 31 Jul 2026 10:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 31 Jul 2026 10:12 AM IST
सार

घर के पीछे बाड़ी में किसान का शव मिलने के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। गले पर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

विज्ञापन
Bilaspur News: Farmer Found Dead in Backyard, Police Await Postmortem Report as Investigation Continues
घर के पीछे बाड़ी में मिला किसान का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के सीपत थाना क्षेत्र स्थित कौड़िया गांव में 28 वर्षीय किसान का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। किसान का शव उसके घर के पीछे बाड़ी में मिला। गले पर चोट के निशान मिलने के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सीपत थाना क्षेत्र के कौड़िया गांव में घर के पीछे बाड़ी में युवक का शव पड़े होने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान 28 वर्षीय किसान चंद्रप्रकाश पटेल के रूप में हुई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Exclusive: संत रविदास की जयंती पर सियासत; छत्तीसगढ़ में बड़े कार्यक्रम के पीछे क्या है बीजेपी का प्लान? पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में मृतक के गले पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिसके चलते मामला संदिग्ध माना जा रहा है। हालांकि पुलिस ने अभी किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से इंकार किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

सीएसपी तारकेश्वर प्रसाद यादव ने बताया कि फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मामला हत्या, आत्महत्या या किसी अन्य कारण से हुई मौत का है। इसके बाद नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed