फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur: Strict Warning for Reel Makers at Swollen Rivers and Streams, Don't Risk Your Life for Viral Fame

Bilaspur: उफनते नदी-नालों में रील बनाने वालों को सख्त चेतावनी, वायरल होने के चक्कर में जान से न करें खिलवाड़

Thu, 30 Jul 2026 09:07 AM IST
बिलासपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: बिलासपुर ब्यूरो Updated Thu, 30 Jul 2026 09:07 AM IST
सार

सोशल मीडिया पर वायरल होने का शौक युवाओं के लिए भारी पड़ सकता है। बिलासपुर पुलिस ने उफनते नदी-नालों, डेम और वेस्टवियर में रील बनाने, सेल्फी लेने और स्टंट करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा है कि दोबारा ऐसी हरकत करने पर सीधे कानूनी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
Bilaspur: Strict Warning for Reel Makers at Swollen Rivers and Streams, Don't Risk Your Life for Viral Fame
स्टंटबाजों के खिलाफ पुलिस का एक्शन, कान पकड़वाकर करवाई उठक-बैठक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरसात के मौसम में सोशल मीडिया के लिए रील, सेल्फी और स्टंट बनाना युवाओं को भारी पड़ सकता है। बिलासपुर पुलिस ने उफनते नदी-नालों, डेम और वेस्टवियर में उतरकर जान जोखिम में डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। फिलहाल ऐसे युवकों को समझाइश देकर छोड़ा जा रहा है लेकिन दोबारा लापरवाही करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


लगातार हो रही बारिश के कारण जिले के नदी-नाले, डेम और वेस्टवियर उफान पर हैं। प्रशासन और पुलिस लगातार लोगों से इन खतरनाक स्थानों से दूर रहने की अपील कर रहे हैं। इसके बावजूद कुछ लोग सोशल मीडिया पर रील बनाने, सेल्फी लेने और स्टंट करने के लिए तेज बहाव वाले इलाकों में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


हाल ही में रतनपुर स्थित खूंटाघाट बांध के वेस्टवियर पर कुछ युवक तेज बहाव और फिसलन के बीच रील बनाते, सेल्फी लेते और पानी में छलांग लगाकर नहाते दिखाई दिए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों को कान पकड़वाकर समझाइश दी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कुछ सेकंड का रोमांच किसी भी समय बड़े हादसे में बदल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'विश्वास दिलाकर बनाया शिकार': शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, शिकायत के बाद आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे


एएसपी मधुलिका सिंह ने बताया कि लगातार बारिश के चलते जिले के सभी नदी-नाले, डेम और वेस्टवियर बेहद संवेदनशील हो गए हैं। रतनपुर के खूंटाघाट बांध, कोटा के कोरी डैम सहित अन्य जलाशयों पर पुलिस की लगातार निगरानी रखी जा रही है और लोगों को खतरनाक स्थानों पर जाने से रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि चेतावनी के बावजूद यदि कोई व्यक्ति रील बनाने, सेल्फी लेने या स्टंट करते हुए पाया जाता है तो पहले समझाइश दी जाएगी लेकिन दोबारा ऐसी हरकत करने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान उफनते नदी-नालों, डेम और वेस्टवियर से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। सोशल मीडिया पर लोकप्रिय होने के लिए अपनी जान जोखिम में न डालें। गौरतलब है कि बिलासपुर जिले सहित प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार अच्छी बारिश हो रही है। पिछले करीब पंद्रह दिनों से शहर और आसपास के क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश तथा कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed