फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba: Bear Falls into 25-Foot-Deep Well, Rescued Safely After Long Operation

Korba: 25 फीट गहरे कुएं में गिरा भालू, जेसीबी और बांस की सीढ़ी बनी सहारा, घंटों मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाला

Thu, 30 Jul 2026 10:39 AM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Thu, 30 Jul 2026 10:39 AM IST
सार

कोरबा के केंदई वन परिक्षेत्र में खुले कुएं में गिरे भालू के रेस्क्यू के लिए वन विभाग को घंटों मशक्कत करनी पड़ी। आखिरकार जेसीबी और बांस की सीढ़ी की मदद से भालू सुरक्षित बाहर निकला और जंगल की ओर चला गया।

विज्ञापन
Korba: Bear Falls into 25-Foot-Deep Well, Rescued Safely After Long Operation
25 फीट गहरे कुंए में गिरा भालू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार


विज्ञापन
वन परिक्षेत्र केंदई के ग्राम छिंदिया में बुधवार को एक भालू के खुले कुएं में गिर जाने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और देर रात तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद भालू को सुरक्षित बाहर निकालकर जंगल की ओर रवाना किया गया। राहत की बात रही कि भालू को इस दौरान किसी तरह की चोट नहीं आई।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग ने कुएं के आसपास सुरक्षा घेरा बनाकर ग्रामीणों को दूर रहने की समझाइश दी, ताकि भालू तनावग्रस्त न हो और कोई अप्रिय घटना न हो। कुएं की अधिक गहराई और भयभीत भालू के कारण रेस्क्यू अभियान चुनौतीपूर्ण बन गया। शुरुआती प्रयासों में रस्सियों और अन्य पारंपरिक तरीकों से उसे बाहर निकालने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: CG promotion News: 22 डिप्टी रेंजरों का हुआ प्रमोशन, यहां देखें आदेश की कॉपी
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वन विभाग ने रणनीति बदलते हुए जेसीबी मशीन की मदद से कुएं के एक हिस्से की मिट्टी खोदकर ढलाननुमा रास्ता तैयार किया। साथ ही कुएं के भीतर मजबूत बांस की सीढ़ी लगाई गई, ताकि भालू आसानी से ऊपर चढ़ सके। रेस्क्यू के दौरान पूरे क्षेत्र से भीड़ हटाकर शांत वातावरण बनाया गया, जिससे भालू बिना घबराहट के बाहर निकल सके। कई घंटे तक चले अभियान के बाद रात लगभग 12 बजे भालू ने बांस की सीढ़ी और जेसीबी से बनाए गए ढलान का सहारा लेकर कुएं से बाहर छलांग लगाई और सीधे पास के जंगल की ओर चला गया। भालू के सुरक्षित बाहर निकलते ही वन विभाग की टीम और स्थानीय ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।


यह रेस्क्यू अभियान वनमंडलाधिकारी कटघोरा कुमार निशांत के निर्देशन तथा उप वनमंडलाधिकारी संजय कुमार त्रिपाठी के मार्गदर्शन में चलाया गया। अभियान में वन परिक्षेत्र अधिकारी अभिषेक कुमार दुबे, वनपाल शारदा प्रसाद शर्मा, मंगल सिंह नायक, वनरक्षक गंगाराम नेताम, अशोक कुमार श्रीवास, मुरारी लाल साहू, प्रहलाद सिदार, हाथी मित्र दल के संदीप उइके, भोला यादव तथा स्थानीय ग्रामीणों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई वन्यजीव कुएं, गड्ढे या अन्य स्थान पर फंसा दिखाई दे तो स्वयं उसे निकालने का प्रयास न करें, न ही भीड़ लगाएं। इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दें। विभाग ने खुले कुओं के चारों ओर मजबूत दीवार या सुरक्षा घेरा बनाने की भी अपील की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
 

25 फिट नीचे कुएं में गिरा भालू

25 फिट नीचे कुएं में गिरा भालू

 

25 फिट नीचे कुएं में गिरा भालू

25 फिट नीचे कुएं में गिरा भालू

 

25 फिट नीचे कुएं में गिरा भालू

25 फिट नीचे कुएं में गिरा भालू

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed