{"_id":"6a6a652ca5382f6ef50b20e9","slug":"chhattisgarh-news-shala-pravesh-utsav-in-dhamtari-today-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: धमतरी में शाला प्रवेश उत्सव आज; मंत्री टंकराम वर्मा करेंगे शिरकत, बच्चों को बांटी जायेगी ये सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: धमतरी में शाला प्रवेश उत्सव आज; मंत्री टंकराम वर्मा करेंगे शिरकत, बच्चों को बांटी जायेगी ये सामग्री
Thu, 30 Jul 2026 07:00 AM IST
Lalit Kumar Singh
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Thu, 30 Jul 2026 07:00 AM IST
सार
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के धमतरी में गुरुवार को मराठा मंगल भवन में सुबह 11 बजे जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव मनाया जायेगा। कार्यक्रम में शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक और अन्य सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी प्रतिभाओं का सम्मान होगा।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के धमतरी में गुरुवार को मराठा मंगल भवन में सुबह 11 बजे जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव मनाया जायेगा। इस दौरान छात्रों को किताब, यूनिफॉर्म बांटी जायेगी। वहीं छात्राओं को साइकिलें वितरित की जायेंगी। प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास और उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
प्रवेशोत्सव की शुरआत हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाले वृक्षारोपण अभियान से होगा। इसके बाद स्कूल की चौखट पर कदम रख रहे नवप्रवेशी नन्हें-मुन्नों बच्चों को तिलक लगाकर स्वागत किया जाएगा। इस दौरान बच्चों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत कई सौगातें दी जाएंगी। इसी तरह विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांग विद्यार्थियों को उनकी सुविधानुसार सहायक उपकरण/सामग्री बांटी जायेगी।
विज्ञापन
प्रतिभाओं का होगा सम्मान
कार्यक्रम में शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक और अन्य सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिले की मेधावी प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही बच्चों के लिए विशेष रूप से आयोजित ‘न्योता भोज’ उनके नए स्कूली जीवन को यादगार बनाएगा। इससे बच्चों के भीतर विद्यालय के प्रति अपनत्व, उल्लास और नए आत्मविश्वास का संचार होगा। जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग ने सभी सम्पादकों, जनप्रतिनिधियों, पालकों, शिक्षकों, नागरिकों से अपील की है कि वे उपस्थित होकर बच्चों का हौसला बढ़ायें।
विज्ञापन
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर फोकस
शाला प्रवेशोत्सव का मुख्य उद्देश्य हर बच्चे का आत्मीय स्वागत करना, समाज में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति जागरुकता फैलाना और स्कूलों में तनावमुक्त व आनंददायी माहौल तैयार करना है।