{"_id":"6a6da85d592abde9ab07b94f","slug":"video-body-of-farmer-who-drowned-in-jln-canal-in-beri-jhajjar-not-found-even-after-36-hours-2026-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर के बेरी में 36 घंटे बाद भी नहीं मिला जेएलएन नहर में डूबे किसान का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर के बेरी में 36 घंटे बाद भी नहीं मिला जेएलएन नहर में डूबे किसान का शव
गांव गोच्छी से गुजर रही जवाहर लाल नेहरू कैनाल नहर में पैर फिसलने से डूबे किसान पंकज का शव 36 घंटे बाद भी नही मिला। शनिवार को किसान के शव को ढूढ़ने के लिए एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीमें लगी हुई हैं, लेकिन शव मिला नही हैं। गौरतलब है कि डूबे किसान को ढुढ़ने के लिए शुक्रवार को कई घंटों तक चले सर्च अभियान के बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया था।
जानकारी के अनुसार गांव गोच्छी निवासी 25 वर्षीय किसान पंकज शुक्रवार को अपनी मां के साथ खेत में गया था। खेत में काम करने के बाद हाथ-पैर धोने के लिए नहर के किनारे गया था। इस दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बह गया। यह देखकर उसकी मां ने मदद के लिए लोगों को बुलाया।
कुछ लोग मौके पर भी आए, लेकिन वह नहीं दिखा। इसके बाद सूचना पुलिस व एसडीआरएफ को दी गई। एसडीआरएफ की टीम आवश्यक उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। गोताखोरों ने नहर में कई स्थानों पर तलाश की और जलधारा के बहाव को देखते हुए काफी दूर तक सर्च अभियान चलाया। स्थानीय ग्रामीण भी पूरे समय मौके पर मौजूद रहे और प्रशासन का सहयोग करते रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।