{"_id":"6a6d9f374f6cff1ef40995a3","slug":"video-deputy-cm-mukesh-agnihotri-inspects-rain-damage-obdi-village-chamba-2026-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Chamba Rain Damage: ओबड़ी गांव पहुंचे डिप्टी सीएम, बरसाती कटाव रोकने के लिए स्थायी सुरक्षा कार्यों के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba Rain Damage: ओबड़ी गांव पहुंचे डिप्टी सीएम, बरसाती कटाव रोकने के लिए स्थायी सुरक्षा कार्यों के निर्देश
Ankesh Dogra
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:54 PM IST
Link Copied
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार को चंबा सदर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत द्रम्मण के ओबड़ी गांव का दौरा कर हालिया बरसात से हुए नुकसान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया और अधिकारियों को लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्थायी समाधान की दिशा में जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सदर विधायक नीरज नैयर ने उपमुख्यमंत्री को बताया कि हर वर्ष बरसात के मौसम में नाले के कटाव और जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सुझाव दिया कि लोक निर्माण विभाग के माध्यम से नाले के किनारे क्रेटवर्क (सुरक्षात्मक दीवार) का निर्माण करवाकर कटाव को रोका जा सकता है। साथ ही गांव के चार अलग-अलग स्थानों पर नालियों के पानी को सीधे नाले में प्रवाहित करने की व्यवस्था भी की जाए, ताकि बारिश का पानी आबादी वाले क्षेत्रों में प्रवेश न कर सके।
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार प्राकृतिक आपदाओं से लोगों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। जिन क्षेत्रों में बरसात के दौरान जान-माल के नुकसान की आशंका है, वहां सुरक्षात्मक कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जाएंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रस्तावित कार्यों का विस्तृत एस्टीमेट तैयार कर जल्द निर्माण प्रक्रिया शुरू की जाए, ताकि अगली बरसात से पहले ग्रामीणों को राहत मिल सके।
इस दौरान ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं उपमुख्यमंत्री और विधायक के समक्ष रखीं। पंचायत प्रधान रवि कुमार, उपप्रधान राकेश कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि हल्की बारिश होने पर भी गांव के लोग भय के माहौल में जीने को मजबूर हो जाते हैं। कई परिवारों को सुरक्षा की दृष्टि से अपने घर छोड़कर रिश्तेदारों और पड़ोसियों के यहां शरण लेनी पड़ती है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में स्थायी सुरक्षा इंतजाम किए जाने की मांग दोहराई।
निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। प्रशासन ने आश्वासन दिया कि प्रभावित क्षेत्र की तकनीकी जांच के बाद आवश्यक सुरक्षा कार्य जल्द शुरू किए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।