Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
Employees staged a protest in Rohtak demanding the restoration of the Old Pension Scheme (OPS) and announced a protest in Kurukshetra on February 7.
{"_id":"6a6ef4932aa350794104c8de","slug":"video-employees-staged-a-protest-in-rohtak-demanding-the-restoration-of-the-old-pension-scheme-ops-and-announced-a-protest-in-kurukshetra-on-february-7-2026-08-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक में ओपीएस बहाली को लेकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, 7 फरवरी को कुरुक्षेत्र में प्रदर्शन का किया एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में ओपीएस बहाली को लेकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, 7 फरवरी को कुरुक्षेत्र में प्रदर्शन का किया एलान
रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 01:11 PM IST
Link Copied
पुरानी पेंशन बहाली (ओपीएस) की मांग को लेकर रविवार को शहर में सरकारी कर्मचारियों ने "ओपीएस संकल्प मार्च निकालकर सरकार को चेतावनी दी। मानसरोवर पार्क से शुरू हुआ पैदल मार्च लघु सचिवालय पर जाकर समाप्त हुआ।
पेंशन बहाली संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र धारेवाल के नेतृत्व में अनेक कर्मचारी हाथों में बैनर-तख्तियां लेकर सड़कों पर उतरे। प्रदर्शनकारियों ने ओपीएस बहाल करो, पुरानी पेंशन लागू करो और सरकार होश में आओ के नारे लगाए। मार्च के दौरान शहर में यातायात कुछ समय प्रभावित रहा।
लघु सचिवालय पहुंचकर कर्मचारियों ने उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र सौंपा। विजेंद्र धारेवाल ने कहा कि 2018 से चला आ रहा संघर्ष अब निर्णायक दौर में है। राजस्थान, हिमाचल और छत्तीसगढ़ में ओपीएस बहाल हो चुकी है। सरकार जनता में भ्रम फैला रही है कि पेंशन के लिए पैसा नहीं है, जबकि विधायक-सांसदों को हर सुविधा मिल रही है।
उन्होंने कहा कि 2004 के बाद भर्ती कर्मचारियों के साथ अन्याय हो रहा है। पुरानी पेंशन ही बुढ़ापे में सम्मानजनक जीवन की गारंटी है। सरकार से वार्ता के लिए कमेटी बनी, अधिकारियों ने सहमति भी जताई, लेकिन इच्छाशक्ति नहीं दिख रही। धारेवाल ने ऐलान किया कि यह पहला पड़ाव है।
हर रविवार को अलग-अलग जिले में संकल्प मार्च होंगे और 7 फरवरी को कुरुक्षेत्र में लाखों कर्मचारियों की रैली होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि मांग न मानने पर विभाग बंद कर हड़ताल की जाएगी। हरियाणा में करीब सवा दो लाख कर्मचारी ओपीएस की मांग कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।