{"_id":"6a6ef4f381e0ff69040f2347","slug":"video-aap-membership-campaign-started-in-himachal-before-2027-assembly-election-2026-08-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla: 2027 विधानसभा चुनाव से पहले AAP एक्टिव, हिमाचल में शुरू किया सदस्यता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: 2027 विधानसभा चुनाव से पहले AAP एक्टिव, हिमाचल में शुरू किया सदस्यता अभियान
शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 01:12 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी राजनीतिक तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने प्रदेशभर में सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है। यह अभियान राज्य की सभी 68 विधानसभा सीटों पर चलाया जा रहा है।
राजधानी शिमला में भी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता लोगों के बीच पहुंचकर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों की जानकारी दे रहे हैं। इसके साथ ही नए लोगों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और शिमला शहर प्रभारी डॉ. राजेश चानना ने बताया कि प्रदेश में सदस्यता अभियान की शुरुआत कर दी गई है। उन्होंने लोगों से पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार और हिमाचल में कांग्रेस सरकार के कामकाज की तुलना करने की अपील की।
उन्होंने कांग्रेस और भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि दोनों दलों के शासन में हिमाचल की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रदेश की राजनीति में जनता को तीसरा विकल्प देने के लिए काम कर रही है।
AAP का कहना है कि सदस्यता अभियान के माध्यम से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी के साथ जोड़ा जाएगा।
गौरतलब है कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी हिमाचल में कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। पार्टी ने 67 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन एक भी सीट पर जीत दर्ज नहीं कर सकी थी। अब 2027 के चुनाव से पहले सदस्यता अभियान के जरिए पार्टी प्रदेश में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।