Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal road accidents fall fatality rate rises 2026

हिमाचल में सड़क हादसे 39% घटे: जान गंवाने वालों की दर बढ़ी; 2026 में प्रति 100 हादसों पर 44.9 मौतें

Mon, 16 Nov 2026 10:30 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 16 Nov 2026 10:30 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में पिछले दस वर्षों में सड़क हादसों की संख्या में करीब 39 फीसदी की कमी आई है, लेकिन दुर्घटनाओं में जान गंवाने वालों का अनुपात बढ़ रहा है। वर्ष 2016 में प्रति 100 हादसों पर 36.9 मौतें थीं, जो 2025 में बढ़कर 41.5 हो गईं।

विज्ञापन
himachal road accidents fall fatality rate rises 2026
हिमाचल में सड़क हादसे 39% घटे - फोटो : एआई।

विस्तार

हिमाचल में पिछले दस वर्षों में सड़क हादसों की कुल संख्या में करीब 39 फीसदी की गिरावट आई है, लेकिन इनमें जान गंवाने वालों का अनुपात लगातार बढ़ रहा है। वर्ष 2016 में प्रति 100 हादसों पर 36.9 लोगों की मौत हुई थी, जो वर्ष 2025 में 41.5 और 30 सितंबर 2026 तक बढ़कर 44.9 हो गई है। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

प्रदेश पुलिस की सितंबर 2026 तक की क्राइम ट्रेंड रिपोर्ट के आंकड़े बताते हैं कि दुर्घटनाओं में कमी की रफ्तार मौतों में आने वाली गिरावट से अधिक है। वर्ष 2016 से 2025 के बीच हादसों में जहां 39 फीसदी की कमी दर्ज की गई, वहीं कुल मौतों में सिर्फ 31 फीसदी की ही गिरावट आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में सड़क दुर्घटनाएं घटने के बावजूद मृत्यु दर का 44.9 प्रतिशत पहुंचना चिंताजनक है। अब सड़क सुरक्षा की रणनीति में केवल हादसों की संख्या घटाने के बजाय उनकी गंभीरता कम करने और घायलों को समय पर इलाज देकर जान बचाने पर विशेष ध्यान देना होगा।
विज्ञापन

सड़क हादसों और उनमें होने वाली मौतों को कम करने के लिए केवल यातायात नियमों का पालन करवाना पर्याप्त नहीं है। ब्लैक स्पॉट की पहचान कर उनमें सुधार, तेज रफ्तार और नशे में वाहन चलाने वालों पर सख्ती तथा हादसों के बाद घायलों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने पर विशेष ध्यान देना होगा। -अशोक तिवारी, डीजीपी, हिमाचल प्रदेश

दस वर्षों में हिमाचल में सड़क हादसों का लेखा-जोखा

वर्ष कुल हादसे मौतें घायल मृत्यु दर (%)
2016 3156 1163 5587 36.9
2017 3119 1176 5338 37.7
2018 3118 1168 5444 37.5
2019 2896 1199 4737 41.4
2020 2236 866 3197 38.7
2021 2408 1014 3446 42.1
2022 2592 1001 4051 38.6
2023 2255 869 3209 38.5
2024 2159 858 3215 39.7
2025 1932 801 2925 41.5
2026* 1682 755 2540 44.9

नोट: 2026 के आंकड़े 30 सितंबर तक के हैं। मृत्यु दर प्रति 100 हादसों पर हुई मौतों का अनुपात दर्शाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed