{"_id":"6a6ef6af57b5a68df201d77b","slug":"video-una-divyang-organization-demands-5000-pension-for-divyangjan-2026-08-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: ऊना में दिव्यांग संगठन ने उठाई पेंशन बढ़ाने की मांग, बोले- ₹5000 प्रतिमाह दी जाए सहायता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: ऊना में दिव्यांग संगठन ने उठाई पेंशन बढ़ाने की मांग, बोले- ₹5000 प्रतिमाह दी जाए सहायता
Ankesh Dogra
Updated Sun, 02 Aug 2026 01:20 PM IST
Link Copied
राष्ट्रीय विकलांग दिव्यांग संगठन की बैठक विश्राम गृह ऊना में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिला प्रधान तरसेम चंद ने की। इस दौरान दिव्यांगजनों को पेश आ रही विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव नेत्र सिंह चौधरी ने कहा कि सहारा पेंशन बंद होने से दिव्यांगजनों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि सभी दिव्यांगजनों को ₹5000 प्रतिमाह की पेंशन उपलब्ध करवाई जाए, ताकि उन्हें जीवन यापन में सहायता मिल सके।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में विभाग की ओर से मिलने वाली पेंशन के लिए ई-केवाईसी करवाने में भी कई दिव्यांगजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार और संबंधित विभाग से प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग की।
बैठक में जिला प्रधान पुष्पा सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने कहा कि दिव्यांगजनों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन आगे भी आवाज उठाता रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।