फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Husband turns violent in domestic dispute, kills wife with sickle; accused arrested

Durg News: घरेलू विवाद में पति बना हैवान, हंसिया से हमला कर पत्नी की ली जान; आरोपी गिरफ्तार

Sun, 02 Aug 2026 07:23 PM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग-भिलाई
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग-भिलाई Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो Updated Sun, 02 Aug 2026 07:23 PM IST
सार

दुर्ग के कुम्हारी में घरेलू विवाद के दौरान पति ने पत्नी पर हंसिया से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर हत्या का मामला दर्ज किया है।
 

विज्ञापन
Husband turns violent in domestic dispute, kills wife with sickle; accused arrested
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : credit

विस्तार

विज्ञापन

दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पति ने गुस्से में आकर पत्नी पर हंसिया से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कुम्हारी थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 4 स्थित महामाया पारा में घरेलू विवाद के चलते एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि पति ने गुस्से में आकर घर में रखे हंसिया से पत्नी पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से महिला की अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह पति घनश्याम यादव और उसकी पत्नी दुर्गा यादव के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने घर में रखे हंसिया से पत्नी के गले और शरीर के अन्य हिस्सों पर कई वार कर दिए।

हमले में गंभीर रूप से घायल दुर्गा यादव को तत्काल इलाज के लिए शासकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कुम्हारी थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सुपेला अस्पताल भेज दिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि पिछले कुछ समय से पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन भी दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद गुस्से में उसने हंसिया से हमला कर दिया।

छावनी सीएसपी प्रशांत पैकरा ने बताया कि आरोपी पति को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed