फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM Sai told NEET toppers: Become not only good doctors but also sensitive human beings; shared the vision of a

NEET टॉपर्स से बोले CM साय: अच्छे डॉक्टर ही नहीं, संवेदनशील इंसान भी बनें; विकसित छत्तीसगढ़ का विजन किया साझा

Sun, 02 Aug 2026 07:23 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 02 Aug 2026 07:23 PM IST
सार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने NEET-2026 में सफल प्रयास आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें संवेदनशील डॉक्टर बनने की सीख दी।

विज्ञापन
CM Sai told NEET toppers: Become not only good doctors but also sensitive human beings; shared the vision of a
सीएम साय ने प्रयास आवासीय विद्यालय के नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से किया प्रेरक संवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने NEET-2026 में सफल प्रयास आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें संवेदनशील डॉक्टर बनने की सीख दी। इस दौरान उन्होंने शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, पर्यटन, खेल और विकसित छत्तीसगढ़ के विजन पर सरकार की योजनाओं की जानकारी भी साझा की।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में प्रयास आवासीय विद्यालयों के NEET-2026 में सफल विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गरीब, आदिवासी और दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों की सफलता पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को केवल सफल डॉक्टर बनने ही नहीं, बल्कि संवेदनशील और सेवा भाव रखने वाला चिकित्सक बनने का संदेश दिया।
विज्ञापन


संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, खेल, पर्यटन, नशामुक्ति और विकसित छत्तीसगढ़ के विजन पर खुलकर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार सुविधाएं बढ़ा रही है। प्रदेश में 17 प्रयास आवासीय विद्यालय संचालित हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 34 नए नालंदा परिसर बनाए जा रहे हैं, जहां 24 घंटे अध्ययन की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में मेडिकल शिक्षा का तेजी से विस्तार हुआ है। जहां राज्य गठन के समय केवल एक मेडिकल कॉलेज था, वहीं अब 15 मेडिकल कॉलेज संचालित हैं और पांच नए मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे एमबीबीएस की 250 अतिरिक्त सीटें बढ़ेंगी।

विद्यार्थियों के सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत रोजगारोन्मुखी शिक्षा पर जोर दिया जा रहा है। सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लास, बेहतर अधोसंरचना और नियमित प्रशिक्षण की व्यवस्था की जा रही है ताकि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सभी तक पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ अभियान का उल्लेख करते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने और समाज को जागरूक करने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और संस्कारित युवा ही विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत की मजबूत नींव हैं।

बस्तर में नक्सलवाद समाप्त होने के बाद पर्यटन और रोजगार की नई संभावनाओं का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पर्यटन, उद्योग और कृषि क्षेत्र में बड़े निवेश के जरिए युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ा रही है। उन्होंने खेलों को बढ़ावा देने, खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि और आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजनाओं की भी जानकारी दी।


कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को मेहनत, ईमानदारी और सेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने का संदेश देते हुए कहा कि आज का युवा ही विकसित छत्तीसगढ़ का भविष्य तय करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed