फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर में फंदे पर मिला MNC कर्मचारी का शव: बेटे के VIDEO ने बढ़ाया मौत का रहस्य, बीवी की इन बातों ने उलझाई गुत्थी

Sun, 02 Aug 2026 08:45 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Published by: विकास कुमार Updated Sun, 02 Aug 2026 08:45 PM IST
सार

पोस्टमार्टम रिपोर्ट इस सनसनीखेज मामले में क्या नया खुलासा करती है। क्या यह एक घरेलू क्लेश के चलते की गई आत्महत्या है, या फिर किसी गहरी साजिश के तहत रची गई हत्या की खौफनाक स्क्रिप्ट? पुलिस की तफ्तीश जारी है।

विज्ञापन
Father death captured on seven year old son mobile phone in Gurugram
संजीव यादव और मनप्रीत कौर - फोटो : अमर उजाला

साइबर सिटी गुरुग्राम के सूरत नगर इलाके से एक ऐसी सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसने पुलिस और स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है। एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाले 36 वर्षीय एसोसिएट ऑपरेटर, संजीव यादव का शव घर में फंदे से लटकता मिला।



 

Father death captured on seven year old son mobile phone in Gurugram
संजीव यादव - फोटो : अमर उजाला

फंदे पर झूलता नजर आया पिता
घटना के वक्त घर में सिर्फ उसकी पत्नी मनप्रीत कौर और सात साल का मासूम बेटा मौजूद थे। लेकिन इस मामले में जो सबसे रोंगटे खड़े करने वाला पहलू है, वह है उस सात साल के बच्चे द्वारा बनाया गया एक कथित वीडियो, जिसमें उसका पिता फंदे पर झूलता नजर आ रहा है और बैकग्राउंड में मां के चीखने की आवाजें आ रही हैं।

Father death captured on seven year old son mobile phone in Gurugram
संजीव यादव और मनप्रीत कौर - फोटो : अमर उजाला

हत्या या आत्महत्या? परिवार ने उठाए गंभीर सवाल
पुलिस के अनुसार, शव फंदे पर लटके होने की सूचना खुद पत्नी मनप्रीत ने संजीव के परिवार वालों को दी थी। लेकिन मृतक के परिवार ने इसे आत्महत्या मानने से साफ इनकार कर दिया है और पत्नी पर हत्या के गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Father death captured on seven year old son mobile phone in Gurugram
संजीव यादव - फोटो : अमर उजाला

बहन बोली- भाई 100 किलो का था नहीं लगा सकता फांसी
संजीव के परिवार की तरफ से पुलिस के सामने कई चौंकाने वाले दावे किए गए हैं। मृतक की बहन किरण का आरोप है कि मनप्रीत लगातार तलाक की मांग कर रही थी, जिसके कारण संजीव भारी मानसिक तनाव में था। बहन ने इस कथित आत्महत्या की थ्योरी पर सवाल उठाते हुए कहा है कि संजीव का वजन 100 किलो से ज्यादा था। ऐसे में उसका खुद फांसी लगाना बेहद संदिग्ध है। संजीव के पिता रामसेवक यादव ने स्पष्ट रूप से कहा है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और उन्हें पूरा शक है कि उनके बेटे की बेरहमी से हत्या की गई है। 

विज्ञापन
Father death captured on seven year old son mobile phone in Gurugram
संजीव यादव और मनप्रीत कौर - फोटो : अमर उजाला

प्यार, शादी और खौफनाक अंत
अमृतसर के रहने वाले संजीव और अंबाला की रहने वाली मनप्रीत की मुलाकात गुरुग्राम की 'डेंसो' कंपनी में काम करने के दौरान हुई थी। दोनों के बीच प्यार हुआ और अप्रैल 2018 में दोनों ने शादी कर ली। साल 2019 में उनके घर एक बेटे का जन्म हुआ, जिसके बाद मनप्रीत ने अपनी नौकरी छोड़ दी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed