फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Three lakh rupees in cash and jewellery were stolen by breaking the lock of the cupboard.

Gurugram News: अलमारी का ताला तोड़कर तीन लाख रुपये नकद और गहने चुराए

Sun, 02 Aug 2026 08:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 08:49 PM IST
विज्ञापन
Three lakh rupees in cash and jewellery were stolen by breaking the lock of the cupboard.
गुरुग्राम। खेड़कीदौला थाना क्षेत्र के कांकरौला गांव में एक घर के बरामदे से चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात युवक ने अलमारी का ताला तोड़कर तीन लाख रुपये नकदी और गहने चुरा लिए। पीड़ित की शिकायत पर खेड़कीदौला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कांकरौला गांव निवासी जीसुखराम ने पुलिस को बताया कि यह घटना 31 जुलाई की देर रात हुई। चोर उनके घर के बरामदे में रखी अलमारी से सोने की अंगूठी ले गया। उसने करीब 10 चांदी के सिक्के भी चुराए। रात में कुत्तों के भोंकने की आवाज सुनकर उनके बेटे की पत्नी बाहर आईँ। उन्होंने एक युवक को घर से भागता हुआ देखा। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। चोरी करने वाले युवक की पहचान करने के प्रयास जारी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed