सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Panipat News ›   Amar Ujala story on Ugra Khedi village

मेरा गांव मेरी शान: खेलों के साथ, शिक्षा, उद्योग, राजनीति, न्यायिक सेवा और वाॅलीवुड में भी उग्रा खेड़ी की धाक

Shahil Sharma शाहिल शर्मा
Updated Fri, 01 May 2026 10:02 PM IST
Amar Ujala story on Ugra Khedi village
पानीपत की तीसरी लड़ाई के केंद्र बिंदू रहे उग्रा खेड़ी गांव की धाक पुलिस और सेना के साथ शिक्षा, खेल, उद्योग, राजनीति, न्यायिक सेवा और वॉलीवुड में भी रही है। इस माटी से निकले बेटे और बेटियों के साथ बहू भी कई क्षेत्र में आज भी नाम कमा रहे हैं। बिग्रेडियर सुरेंद्र मलिक ने सेना में चमकाया है। वे 1977 से 2014 तक सेना में रहे। अब उनके बेटे सिद्धार्थ मलिक विंग कमांडर हैं। वॉलीवुड में दरियाव सिंह मलिक खूब नाम रोशन किया। उनको राष्ट्रपति अवार्ड मिला। गांव के करीब 30 परिवार उद्योगों में आगे हैं। स्थानीय मशीनरी में सुखबीर मलिक को राष्ट्रपति अवार्ड मिल चुका है। वहीं यशपाल मलिक पानीपत डायर्स एसोसिएशन के लगातार कई साल तक प्रधान रहे। उनके बेटे और पुत्रवधू का पानीपत में अपना अस्पताल है। ग्रामीणों का कहना है कि एक समय प्रदेश में सबसे अधिक मास्टर उग्रा खेड़ी में होते थे। गांव में आज भी कोई अनपढ़ नही हैं। राजनीति में जगदेव मलिक कांग्रेस के ग्रामीण जिलाध्यक्ष रहे। अब रमेश मलिक ग्रामीण जिलाध्यक्ष हैं। निशान सिंह मलिक इनेलो के टिकट पर पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके हैं। मनोज, बिंटू मलिक व निशान सिंह मलिक किसान यूनियन के जिला प्रधान रह चुके हैं। निशान सिंह मलिक की पुत्रवधू वंदिता ने यूजीएस नेट जीआरएफ परीक्षा-2025 में ऑल इंडिया में प्रथम स्थान पाया है। गांव के वीरेंद्र मलिक शिक्षा विभाग में एईओ और सुरेंद्र मलिक बीईईओ के पद से सेवानिवृत हो चुके हैं। गांव में सीनियर सिटीजन क्लब बनाया गया। इसमें ज्यादातर विभिन्न विभागों ने सेवानिवृत व्यक्ति गांव की सामाजिक गतिविधियों में आगे रहते हैं। गांव में साफ-सफाई, पौधरोपण के लिए जागरूक किया जा रहा है। गांव में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष योगदान रहता है। कोट्स फोटो- शीतल मलिक ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2004 में आठवीं कक्षा की पढ़ाई के दौरान हैंडबॉल खेलना शुरू किया था। वे आज खेल विभाग में जूनियर कोच के पद पर हैं। उन्होंने बताया कि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर तक खेल चुकी हैं। उन्होंने साउथ एशियन चैंपियनशिप में चार बार देश की टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। यहां एक स्वर्ण पदक जीता है। दो बार एशियन चैंपियनशिप में खेल चुकी हैं। नेशनल गेम्स में स्वर्ण पदक जीता है। सीनियर नेशनल में एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीता है। दरियाव सिंह मलिक ने उग्राखेड़ी ही नहीं हरियाणा की धाक वॉलीवुड तक जमाई। उनके बेटे नरेंद्र मलिक ने बताया कि 11 जुलाई 1938 को जन्में दरियाव सिंह मलिक को राष्ट्रपति अवार्ड मिल चुका है। वे लोकसंपर्क विभाग में निरीक्षक के पद पर थे। उन्होंने हरियाणवीं फिल्म चंद्रावल में रुंडे का अभिनय किया। वे अपने चुटकुलों के माध्यम से प्रदेश ही नहीं देशभर में पहचान रखते थे। वे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई बार अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं। उनका निधन 21 अप्रैल 2022 को हो गया था। रामफल मलिक ने बताया कि उनके पिता खेतीबाड़ी करते थे। उनके बड़े भाई रामेश्वर मलिक जीवन में कुछ अलग करना चाहते थे। उन्होंने गांव के सरकारी स्कूल से पढ़ाई कर वकालत की डिग्री प्राप्त की। वे हरियाणा एंड पंजाब हाईकोर्ट के 2011 में जस्टिस बने और 12 अक्तूबर 2017 को सेवानिवृति हुई है। वे अब दिल्ली में रहते हैं। हाईकोर्ट के जस्टिस के दौरान और अब भी गांव में लगातार आ रहे हैं। गांव के सामाजिक कार्यों में उनकी भूमिका अग्रणी रहती है। अमन मलिक ने बताया कि उसके पिता सुंदर मलिक किसान थे। मां कौशल्या गृहिणी हैं। पिता की मौत के बाद उन पर परिवार की जिम्मेदारी आई। वह तीन भाइयों में सबसे बड़े हैं। वे तीनों भाई आज अपने परिवार को संभाल रहे हैं। वे बचपन से ही हैंडबॉल खेल रहे हैं और 25 बार नेशनल स्तर पर खेल चुके हैं।अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 2018 में पाकिस्तान में आयोजित प्रतियोगिता में देश की टीम का प्रतिनिधित्व कर स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीन और राष्ट्रीय स्तर पर 24 पदक जीते हैं। वे साउथ सेंट्रल जोन की आईएचएफ (आईएचएफ) चैलेंज ट्रॉफी में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Ajmer: थाने के अंदर कांग्रेस नेता पर फेंकी स्याही, SP का बड़ा एक्शन; थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

01 May 2026

Muzaffarnagar: शुकतीर्थ धाम पहुंचे मुरारी बापू, दो मई से करेंगे राम कथा का वाचन

01 May 2026

नारनौल में मई दिवस पर मजदूरों का प्रदर्शन, 8 घंटे काम और 28 हजार न्यूनतम वेतन की उठाई मांग

झज्जर में मजदूर दिवस पर कर्मचारी संगठनों का सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

हल्द्वानी में हुई झमाझम बारिश

01 May 2026
विज्ञापन

बागेश्वर में महात्मा बुद्ध की जयंती पर लिया विश्व शांति और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

01 May 2026

शराब के नशे में पति ने पत्नी को उतारा माैत के घाट, VIDEO

01 May 2026
विज्ञापन

सिरमाैर: बोर्ड परीक्षाओं में 85 प्रतिशत से अधिक अंक लेने वाले विद्यार्थी किए सम्मानित

01 May 2026

सीएम मान छह से 9 मई तक करेंगे शुकराना यात्रा

Hamirpur: झनिक्कर में पशुशाला में आग, गाय की मौत

नारनौल में चकबंदी कार्यालय की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, युवती ने किया हंगामा

Video: मनाली में बौद्ध भिक्षुओं ने छम नृत्य से बांधा समां

01 May 2026

एएमयू छात्र के निलंबन के विरोध में विरोध मार्च, दिया ज्ञापन

01 May 2026

बाजा बजा कर आ रहे वृद्ध की सड़क दुर्घटना में मौत, VIDEO

01 May 2026

VIDEO: मजदूर दिवस पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

01 May 2026

गौतम बुद्ध की जयंती पर निकली शोभायात्रा, शांति-अहिंसा का दिया संदेश; VIDEO

01 May 2026

बुद्ध पूर्णिमा पर मां विंध्यवासिनी के मंदिर में उमड़े भक्त; VIDEO

01 May 2026

चंदौली में 50 किमी की रफ्तार से चली आंधी, गिरे सौ से अधिक पेड़; VIDEO

01 May 2026

पुलिया तोड़े जाने से ग्रामीणों में रोष, सिंचाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका; VIDEO

01 May 2026

अमृतसर के इस्लामाबाद इलाके में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, अवैध डेरी सील

01 May 2026

भिवानी को मुंहखुर-गलघोटू मुक्त जिला बनाने के लिए पशुपालन विभाग ने कसी कमर

01 May 2026

कुरुक्षेत्र में मजदूर दिवस पर कुरुक्षेत्र में मजदूर संगठनों का प्रदर्शन, न्यूनतम वेतन 30 हजार करने की मांग

01 May 2026

इगलास के मुहरैनी गांव के पास बरातियों से भरी बस पलटी, एसपी यातायात प्रवीन कुमार ने दी जानकारी

01 May 2026

अलीगढ़ के नगला पटवारी में बच्चों के झगड़े में दो पक्ष भिड़े, सीओ नगर तृतीय सर्वम सिंह ने दी जानकारी

01 May 2026

Raigarh: खाते से गायब हो गए 30 लाख रूपये, थाने में शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं, पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञ

01 May 2026

चौपाल में उठी हिसार के गंगवा के विकास और हक की आवाज

01 May 2026

VIDEO: धर्मांतरण गिरोह के चार और सदस्य गिरफ्तार, पुलिस ने गैंग के चंगुल से सगी बहनों को कराया था मुक्त

01 May 2026

पूर्व मुख्यमंत्री पर टिप्पणी मामले में राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा के खिलाफ फतेहाबाद में दो थानों में शिकायत दर्ज

01 May 2026

नैनीताल में सांसद अजय भट्ट का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया, बोर्ड परीक्षा में मेधावी रहे 20 विद्यार्थियों को किया सम्मानित

01 May 2026

Almora: व्यावसायिक गैस सिलिंडर के दामों में वृद्धि का कांग्रेस ने किया विरोध, केंद्र सरकार का पुतला फूंका

01 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed