{"_id":"69f4d6728c797d802e060ed6","slug":"video-foot-march-organized-by-the-emperor-ashoka-club-2026-05-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सम्राट अशोक क्लब की ओर से निकाली गई पद यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सम्राट अशोक क्लब की ओर से निकाली गई पद यात्रा
भगवान बुद्ध की जयंती शुक्रवार को धूमधाम से मनाई गई। सम्राट अशोक क्लब की ओर से नगर में पद यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। भगवान बुद्ध के संदेशो को अपनाने पर जोर दिया गया। संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र मौर्य के नेतृत्व में निकली पदयात्रा श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क पहुंचकर एक गोष्ठी में परिवर्तित हुई। मुख्य अतिथि पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर की पूर्व कुलपति डॉ. निर्मल एस मौर्या ने भगवान बुद्ध के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बुद्ध ने दया, करुणा और मानवता का संदेश देकर विश्व में शांति स्थापित की। उन्होंने बताया कि यही कारण है कि दुनिया के अधिकांश देश बुद्ध के मार्ग पर चलकर अपनी प्रगति सुनिश्चित कर रहे हैं। अशोक कुमार मौर्य ने कहा कि भगवान बुद्ध विश्व शांति के महानायक हैं, जिनके मार्ग पर चलकर मानव ने सभ्यता का पाठ सीखा। उन्होंने सम्राट अशोक महान का भी उल्लेख किया, जिन्होंने अखंड भारत में लोक कल्याणकारी कार्य करके शांति स्थापित की थी। उन्होंने जोर दिया कि आज फिर से भगवान बुद्ध द्वारा बताए गए पंचशील और अष्टांगिक मार्ग को जीवन में उतारने की आवश्यकता है, तभी विश्व में शांति संभव होगी। इस मौके पर राजेंद्र कुमार, श्याम बिहारी, रमाशंकर, विनय कुमार मौर्य समेत कई लोग रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।