सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Ashok Gehlot Targets Government on Labour Day, Raises Concerns Over Wages and Silicosis in Rajasthan

Jaipur News: मजदूर दिवस पर अशोक गहलोत का सरकार पर निशाना, न्यूनतम मजदूरी और सिलिकोसिस पर जताई चिंता

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Fri, 01 May 2026 10:07 PM IST
Ashok Gehlot Targets Government on Labour Day, Raises Concerns Over Wages and Silicosis in Rajasthan
अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर मीडिया से बातचीत करते हुए अशोक गहलोत ने श्रमिकों की वर्तमान स्थिति को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आज भी देश में बड़ी संख्या में मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी तक नहीं मिल पा रही है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने “दुनिया के मजदूरों एक हो जाओ” के ऐतिहासिक नारे का जिक्र करते हुए कहा कि हालात अब भी चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं।

गहलोत ने नोएडा में हाल ही में हुए घटनाक्रम का उल्लेख करते हुए कहा कि जब मजदूर सड़कों पर उतरते हैं तो यह सरकारों के लिए चेतावनी होती है। उन्होंने उद्योगपतियों और मालिकों की जिम्मेदारी पर जोर देते हुए कहा कि मजदूरों का ख्याल रखना केवल कानूनी ही नहीं, बल्कि नैतिक कर्तव्य भी है।

राजस्थान की स्थिति पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश मजदूरी के मामले में देश में सबसे नीचे है, जो चिंता का विषय है। उन्होंने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मजदूरी बढ़ाने की मांग की है, ताकि श्रमिकों में संतोष और सामाजिक सद्भाव बना रहे।

गहलोत ने अपनी सरकार के दौरान पारित गिग वर्कर्स कानून का भी उल्लेख किया और कहा कि इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया था। उनका आरोप है कि वर्तमान सरकार ने इस कानून को लागू करने में कोई गंभीरता नहीं दिखाई और इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया है।

सिलिकोसिस बीमारी पर बोलते हुए गहलोत ने इसे बेहद गंभीर समस्या बताया। उन्होंने कहा कि खनन क्षेत्रों में सुरक्षा उपायों की अनदेखी के कारण मजदूर इस जानलेवा बीमारी का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने मालिकों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने और मजदूरों को उनका उपयोग सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी निभाने की अपील की।

उन्होंने यह भी कहा कि कई बार मजदूर खुद भी लापरवाही करते हैं, जिसका परिणाम घातक होता है। सिलिकोसिस से पीड़ित मरीजों की स्थिति का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि यह बीमारी बेहद कष्टदायक होती है और अंततः जान ले लेती है।

पढ़ें- Rajasthan: 'BJP विधायक ने लातों से पीटा... अंगूठा टूटा, आंख से दिखाई नहीं दे रहा'; AEN बैरवा का गंभीर आरोप

गहलोत ने बताया कि उनकी सरकार ने सिलिकोसिस पीड़ितों के लिए आर्थिक सहायता के रूप में ₹5 लाख का पैकेज दिया था, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि यह राशि जीवन के नुकसान की भरपाई नहीं कर सकती। उन्होंने राजस्थान के विभिन्न गांवों में बड़ी संख्या में विधवाओं की स्थिति का जिक्र करते हुए इसे सामाजिक त्रासदी बताया।

उन्होंने मांग की कि सरकार इस मुद्दे को गंभीरता से ले और प्रभावी कदम उठाए। साथ ही उन्होंने कहा कि जहां-जहां सिलिकोसिस के मामले सामने आएंगे, वहां वे खुद जाकर लोगों को जागरूक करेंगे और सरकार पर दबाव बनाएंगे।

जातिगत जनगणना और एग्जिट पोल पर पूछे गए सवालों के जवाब में गहलोत ने कहा कि चुनाव परिणाम आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी और एग्जिट पोल पर भरोसा करना उचित नहीं है, क्योंकि वे कई बार गलत साबित होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

MP News: कथावाचक को मिली सर तन से जुदा करने की धमकी, रामनवमी पर लव जिहाद के खिलाफ भाषण से बढ़ा विवाद; FIR दर्ज

01 May 2026

Ajmer: थाने के अंदर कांग्रेस नेता पर फेंकी स्याही, SP का बड़ा एक्शन; थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

01 May 2026

Muzaffarnagar: शुकतीर्थ धाम पहुंचे मुरारी बापू, दो मई से करेंगे राम कथा का वाचन

01 May 2026

नारनौल में मई दिवस पर मजदूरों का प्रदर्शन, 8 घंटे काम और 28 हजार न्यूनतम वेतन की उठाई मांग

झज्जर में मजदूर दिवस पर कर्मचारी संगठनों का सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन

हल्द्वानी में हुई झमाझम बारिश

01 May 2026

बागेश्वर में महात्मा बुद्ध की जयंती पर लिया विश्व शांति और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

01 May 2026
विज्ञापन

शराब के नशे में पति ने पत्नी को उतारा माैत के घाट, VIDEO

01 May 2026

सिरमाैर: बोर्ड परीक्षाओं में 85 प्रतिशत से अधिक अंक लेने वाले विद्यार्थी किए सम्मानित

01 May 2026

सीएम मान छह से 9 मई तक करेंगे शुकराना यात्रा

Hamirpur: झनिक्कर में पशुशाला में आग, गाय की मौत

नारनौल में चकबंदी कार्यालय की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, युवती ने किया हंगामा

Video: मनाली में बौद्ध भिक्षुओं ने छम नृत्य से बांधा समां

01 May 2026

एएमयू छात्र के निलंबन के विरोध में विरोध मार्च, दिया ज्ञापन

01 May 2026

बाजा बजा कर आ रहे वृद्ध की सड़क दुर्घटना में मौत, VIDEO

01 May 2026

VIDEO: मजदूर दिवस पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

01 May 2026

गौतम बुद्ध की जयंती पर निकली शोभायात्रा, शांति-अहिंसा का दिया संदेश; VIDEO

01 May 2026

बुद्ध पूर्णिमा पर मां विंध्यवासिनी के मंदिर में उमड़े भक्त; VIDEO

01 May 2026

चंदौली में 50 किमी की रफ्तार से चली आंधी, गिरे सौ से अधिक पेड़; VIDEO

01 May 2026

पुलिया तोड़े जाने से ग्रामीणों में रोष, सिंचाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका; VIDEO

01 May 2026

अमृतसर के इस्लामाबाद इलाके में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, अवैध डेरी सील

01 May 2026

भिवानी को मुंहखुर-गलघोटू मुक्त जिला बनाने के लिए पशुपालन विभाग ने कसी कमर

01 May 2026

कुरुक्षेत्र में मजदूर दिवस पर कुरुक्षेत्र में मजदूर संगठनों का प्रदर्शन, न्यूनतम वेतन 30 हजार करने की मांग

01 May 2026

इगलास के मुहरैनी गांव के पास बरातियों से भरी बस पलटी, एसपी यातायात प्रवीन कुमार ने दी जानकारी

01 May 2026

अलीगढ़ के नगला पटवारी में बच्चों के झगड़े में दो पक्ष भिड़े, सीओ नगर तृतीय सर्वम सिंह ने दी जानकारी

01 May 2026

Raigarh: खाते से गायब हो गए 30 लाख रूपये, थाने में शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं, पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञ

01 May 2026

चौपाल में उठी हिसार के गंगवा के विकास और हक की आवाज

01 May 2026

VIDEO: धर्मांतरण गिरोह के चार और सदस्य गिरफ्तार, पुलिस ने गैंग के चंगुल से सगी बहनों को कराया था मुक्त

01 May 2026

पूर्व मुख्यमंत्री पर टिप्पणी मामले में राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा के खिलाफ फतेहाबाद में दो थानों में शिकायत दर्ज

01 May 2026

नैनीताल में सांसद अजय भट्ट का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया, बोर्ड परीक्षा में मेधावी रहे 20 विद्यार्थियों को किया सम्मानित

01 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed